NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जयंती विशेष: सुशांत सिंह राजपूत के पांच किरदार, जो कराते हैं उनकी मौजूदगी का अहसास
    मनोरंजन

    जयंती विशेष: सुशांत सिंह राजपूत के पांच किरदार, जो कराते हैं उनकी मौजूदगी का अहसास

    जयंती विशेष: सुशांत सिंह राजपूत के पांच किरदार, जो कराते हैं उनकी मौजूदगी का अहसास
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 21, 2023, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    जयंती विशेष: सुशांत सिंह राजपूत के पांच किरदार, जो कराते हैं उनकी मौजूदगी का अहसास
    सुशांत सिंह राजपूत के पांच किरदार, जो कराते हैं उनकी मौजूदगी का अहसास

    सुशांत सिंह राजपूत उन अभिनेताओं में शुमार थे, जिन्होंने छोटे पर्दे से फिल्मों तक का सफर तय किया और अपने दम पर कामयाबी हासिल की। सुशांत ने साबित कर दिया था कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। आज यानी 21 जनवरी को सुशांत की 37वीं जयंती है और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर फिर गमगीन हो गए हैं। एक नजर सुशांत की उन पांच भूमिकाओं पर, जो आज भी उनके होने का अहसास कराती हैं।

    काई पो छे

    फिल्म 'काई पो छे' के जरिए सुशांत ने बॉलीवुड मे अपनी शुरुआत की और अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। 2013 में आई यह फिल्म तीन युवाओं पर आधारित थी। इसमें ईशान भट्ट के रूप में सुशांत का किरदार खेलों में रुझान रखने वाले एक युवा का है। फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए सुशांत को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू के लिए नामित किया गया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की यह बायोपिक सुशांत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। बिहार में ही पैदा हुए सुशांत को इस फिल्म में उसी बोली के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया। सुशांत ने धोनी को इस कदर कॉपी किया कि लगने लगा मानों असल में धोनी को देख रहे हों। यह फिल्म हॉटस्टार पर है।

    केदारनाथ

    2018 में आई 'केदारनाथ' में सुशांत शुद्ध भाव से तीर्थ यात्रियों की सेवा करने वाले एक मुस्लिम युवक मंसूर खान के रूप में नजर आए। यह फिल्म केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा को केंद्र में रखकर बनाई गई। इस फिल्म में सुशांत के किरदार को खालिस ब्राह्मण की लड़की (सारा अली खान) के साथ मोहब्बत हो जाती है। इसमें मंसूर ने एक साहसी और ईमानदार शख्स का किरदार बखूबी पर्दे पर उतारा। यह फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी

    दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में 2015 में आई इस फिल्म में भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन ब्योमकेश बख्शी का किरदार सुशांत ने बड़ी शिद्दत से पर्दे पर उतारा। ब्योमकेश के किरदार में सुशांत ने बॉडी लैंग्वेज, एक्टिंग, डायलॉग डिलिवरी पर अपनी पकड़ शुरू से लेकर अंत तक बरकरार रखी। इस फिल्म से उन्होंने फिर साबित कर दिया कि वह मुश्किल से मुश्किल चरित्र में जान फूंक सकते हें। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर है।

    छिछोरे

    'छिछोरे' में अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर सुशांत ने एक पिता का किरदार पर्दे पर निभाया और इसके साथ पूरा न्याय किया। यह फिल्म 2019 में आई। अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों का उदाहरण देकर सुशांत उर्फ अन्नी अपने बच्चे को बताता है कि जिंदगी में असफल होने के बाद भी बहुत कुछ होता है। फिल्म में सुशांत ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के साथ समीक्षकों को भी अपना मुरीद बना दिया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।

    14 जून, 2020 को अलविदा कह गए थे सुशांत

    2020 सुशांत के परिवार और उनके प्रशंसकों के लिए काफी दुखद रहा। अभिनेता का 14 जून को निधन हो गया था। अचानक हुए सुशांत के निधन ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। सुशांत के चाहनेवाले अक्सर उनसे जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    केदारनाथ
    सुशांत सिंह राजपूत
    छिछोरे फिल्म

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो SUV रेलवे ट्रेक पर दौड़ती आई नजर, वीडियो वायरल  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    EPF पर अब मिलेगी 8.15 प्रतिशत ब्याज, EPFO ने बढ़ाई दरें कर्मचारी भविष्य निधि
    अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का टीजर कब होगा रिलीज? 'भोला' से है खास कनेक्शन अजय देवगन
    UPSC IES क्या है? जानिए परीक्षा पैटर्न और तैयारी के टिप्स UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: अक्षय खन्ना हर फिल्म के लिए लेते हैं इतनी रकम, जानिए कुल संपत्ति अक्षय खन्ना
    'भोला' से पहले अजय देवगन ने संभाली इन फिल्मों के निर्देशन की कमान, जानिए कमाई अजय देवगन
    प्रियंका चोपड़ा बनीं 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' कार्यकारिणी समिति की सदस्य प्रियंका चोपड़ा
    शाहरुख खान ने खरीदी लग्जरी कार रोल्स रॉयस, यहां देखिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन शाहरुख खान

    केदारनाथ

    उत्तराखंड के केदारनाथ धाम पर फिर मंडरा रहा आपदा का खतरा, ISRO ने जारी की रिपोर्ट    ISRO
    उत्तराखंड: केदारनाथ घाटी में निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 7 श्रद्धालुओं की मौत उत्तराखंड
    छुट्टियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो घूम आएं चोपता के ये प्रसिद्ध पर्यटन स्थल उत्तराखंड
    क्या होता है बादल फटना और इस तरह की किन घटनाओं ने मचाई है तबाही? जम्मू-कश्मीर

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- उसे फोन करना चाहिए था स्मृति ईरानी
    अजय देवगन के भतीजे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा- रिपोर्ट रवीना टंडन
    सुशांत सिंह राजपूत की जिस फ्लैट में हुई थी मौत, उसे ढाई साल बाद मिला किराएदार बॉलीवुड समाचार
    सुशांत मामले में बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग मुंबई पुलिस

    छिछोरे फिल्म

    जन्मदिन विशेष: हॉटस्टार पर देखें साजिद नाडियाडवाला की ये पांच हिट फिल्में, IMDb पर भी लोकप्रिय  साजिद नाडियाडवाला
    चीन में रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' चीन समाचार
    अपनी अगली फिल्म में 'छिछोरे' के इस अभिनेता के साथ रोमांस करेंगी अनुष्का शेट्टी मनोरंजन
    'छिछोरे' में सुशांत सिंह राजपूत की को-स्टार रहीं अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन सुशांत सिंह राजपूत

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023