NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राजकुमार राव ने याद किया वाकया, यूं मिली थी सुशांत सिंह के निधन की खबर
    अगली खबर
    राजकुमार राव ने याद किया वाकया, यूं मिली थी सुशांत सिंह के निधन की खबर
    को-स्टार रह चुके हैं सुशांत सिंह और राजकुमार राव

    राजकुमार राव ने याद किया वाकया, यूं मिली थी सुशांत सिंह के निधन की खबर

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 14, 2022
    07:33 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली ऐक्शन थ्रिलर फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' के प्रचार में व्यस्त हैं।

    इसी सिलसिले में एक पोर्टल से बातचीत में राजकुमार ने उस दुखद वाकये का जिक्र किया जब उन्हें उनके को-स्टार रह चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर मिली थी।

    राजकुमार और सुशांत 'काई पो चे' और 'राब्ता' में साथ काम कर चुके हैं। 'काई पो चे' सुशांत की डेब्यू फिल्म थी।

    दुखद समाचार

    यूं मिली थी सुशांत के जाने की खबर

    बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार राजकुमार ने एक पोर्टल को बताया कि उस दिन वह खाना खाने जा रहे थे। तभी उनके घर का लैंडलाइन फोन बजा। यह किसी अनजान नंबर से कॉल थी।

    जब उन्होंने फोन उठाया तो फोन पर मौजूद रिपोर्टर ने उनसे सुशांत की मौत पर प्रतिक्रिया मांगी। इधर राजकुमार यह सुनकर सकते में आ गए कि सुशांत नहीं रहे। वह बस इतना कह सके कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सुशांत और राजकुमार ने 2013 की फिल्म 'काई पो चे' में काम किया था। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित थी। इसके बाद 2017 की फिल्म 'राब्ता' में नजर आए थे। इस फिल्म में कृति सैनन थीं।

    आरोप

    रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आरोप का मसौदा दायर

    14 जून, 2020 को सुशांत सिंह का शव उनके घर में फांसी पर लटकता मिला था। इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के आरोप लगे थे।

    मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आरोप पत्र का मसौद दायर किया है। इस मसौदे के मुताबिक रिया ने कई बार गांजा लेकर सुशांत को दिया था। इसके लिए उन्होंने भुगतान भी किया था।

    रिया के साथ उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को भी गांजे की डिलीवरी मिलती थी।

    फिल्म

    'हिट: द फर्स्ट केस' में दिखेगा राजकुमार का अलग अवतार

    राजकुमार राव की फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' की बात करें तो यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 15 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसमें अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी।

    हाल ही में फिल्म के बारे में बात करते हुए राजकुमार ने कहा था कि इस फिल्म में उनका अलग अवतार देखने को मिलेगा। इसके ऐक्शन दृश्य काफी वास्तविक से हैं। उन्हें इस फिल्म को करने में काफी मजा आया। इससे पहले उन्हें कोई ऐक्शन फिल्म नहीं मिली थी

    आगामी फिल्में

    इन फिल्मों में नजर आएंगे राजकुमार

    राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर के साथ 'मिस्टर ऐंड मिसेज माही' में नजर आएंगे। फिल्म में दोनों कलाकार क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे।

    राजकुमार अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा वह उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक में काम कर रहे हैं।

    अनुराग कश्यप की 'लाइफ इन अ मेट्रो' के सीक्वल में राजकुमार एक खास भूमिका निभाएंगे।

    उनकी फिल्में 'स्त्री 2' और 'सेकेंड इनिंग' भी चर्चा में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव
    सुशांत सिंह राजपूत
    हिट द फर्स्ट केस फिल्म

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    बॉलीवुड समाचार

    मैं आत्महत्या करने के लिए गंगा में कूद गया था- कैलाश खेर संगीत इंडस्ट्री
    अब फिल्ममेकर लीना मनीमेकलई ने शिव-पार्वती की धूम्रपान करते हुए तस्वीर शेयर की ट्विटर
    टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' में कैमियो करेंगे अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन
    ट्रोलिंग और नफरत आभासी हैं, ये सच नहीं हैं- करण जौहर करण जौहर

    राजकुमार राव

    आदर्श गौरव को एशियन वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल में मिला 'द राइजिंग स्टार' अवार्ड बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स की 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' के लिए राजकुमार ने ली 15 करोड़ रुपये फीस- रिपोर्ट नेटफ्लिक्स
    जैकी भगनानी के प्रोडक्शन की रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड समाचार
    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत 'स्त्री 2' की शूटिंग अगले साल होगी शुरू बॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत केस: कैसे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए NCB के हत्थे चढ़ा सिद्धार्थ पिठानी? मनोरंजन
    अंकिता लोखंडे ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, ऐसे सुशांत से जोड़कर देख रहे लोग बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 15: रिया चक्रवर्ती समेत ये कलाकार ले सकते हैं घर में एंट्री मनोरंजन
    अमिताभ और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'चेहरे' का प्रचार कर सकती हैं रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड समाचार

    हिट द फर्स्ट केस फिल्म

    दिल्ली में शायद ही कोई महिला हो जिसके साथ छेड़खानी नहीं हुई- सान्या मल्होत्रा दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025