Page Loader
सनी लियोनी पति डेनियल वेबर संग लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं, सामने आया वीडियो 
लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं सनी लियोनी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sunnyleone)

सनी लियोनी पति डेनियल वेबर संग लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं, सामने आया वीडियो 

Sep 22, 2023
01:35 pm

क्या है खबर?

सनी लियोनी शुक्रवार (22 सितंबर) को गणेश चतुर्थी के खास मौके पर बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान सनी के साथ उनके पति डेनियल वेबर भी नजर आए। अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। इससे पहले शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन भी लालबाग के राजा पहुंचकर बप्पा के रंग में रंगे दिखे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो 

फिल्म 

इन फिल्मों में नजर आएंगी सनी

सनी को पिछली बार 'कैनेडी' में देखा गया था। इस फिल्म का प्रीमियर 24 मई, 2023 को कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। 'कैनेडी' एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म है, जिसमें एक अनिद्रा पीड़ित पुलिसकर्मी की कहानी को दिखाया गया है। इस पुलिसकर्मी को मरा हुआ समझा जाता है, लेकिन वह भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ काम करने में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में सनी 'रंगीला', 'कोका कोला' और 'वीरमादेवी' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।