Page Loader
'जवान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने लिया लालबाग के राजा का आशीर्वाद, देखें वीडियो
शाहरुख खान पहुंचे लालबाग के राजा

'जवान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने लिया लालबाग के राजा का आशीर्वाद, देखें वीडियो

Sep 21, 2023
05:54 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। अब इस बीच गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख गुरुवार को बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। इससे पहले शाहरुख ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर पर गणपति का स्वागत किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए शाहरुख खान का वीडियो

लाल बाग के राजा

ये अभिनेता भी कर चुके हैं दर्शन

शाहरुख से पहले विक्की कौशल ने भी आज लालबाग के राजा के दर्शन किए थे। इससे पहले कार्तिक आर्यन और वरुण धवन भी लालबाग के राजा पहुंचकर बप्पा के रंग में रंगे दिखे थे। मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए हर कोई उतावला रहता है और यहां बहुत भीड़ लगती है। ऐसी मान्यता है कि लालबाग के राज के दर्शन करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

शाहरुख के घर विराजमान गणपति