
'सन ऑफ सरदार 2' ही नहीं, इन फिल्मों में भी नजर आएंगी मृणाल ठाकुर
क्या है खबर?
मृणाल ठाकुर का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है।
उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म 'लव सोनिया' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद मृणाल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वह कुछ मराठी और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
आइए मृणाल की आगामी फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।
#1
'सन ऑफ सरदार 2'
पिछले काफी समय से मृणाल फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म मृणाल की जोड़ी पहली बार अजय देवगन के साथ जमेगी।
संजय दत्त और संजय मिश्रा जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। अजय इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर कर रहे हैं।
#2
'डकैत: एक प्रेम कहानी'
मृणाल के पास फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कहानी' भी है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस फिल्म में मृणाल की जोड़ी अदिवी शेष के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।
इस फिल्म में अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान शैनिल देव ने संभाली है।
'डकैत' 25 दिसंबर, 2025 को दर्शकों के बीच आएगी।
#3
'है जवानी तो इश्क होना है'
जब से फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐलान हुआ है, प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है।
डेविड धवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में मृणाल के साथ वरुण धवन और पूजा हेगड़े नजर आएंगे। तीनों की तिकड़ी देखने के लिए दर्शक बेताब हैं।
मौनी रॉय भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 'है जवानी तो इश्क होना है' को 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
#4
'पूजा मेरी जान'
मृणाल की फिल्म 'पूजा मेरी जान' भी कतार में है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी और विजय राज भी नजर आएंगे।
इस फिल्म के निर्देशन की कमान नवजोत गुलाटी ने संभाली है, वहीं दिनेश विजान इसके निर्माता हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और यह अपने पोस्ट-प्रोडक्शन पर है।
विक्रम सिंह चौहान, राजेश जैस, निखिल अंगरीश और चैतन्य व्यास जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
यह फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
#5 और #6
'तुम ही हो' और 'AA22xA6'
संजय लीला भंसाली एक म्यूजिक आधारित प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसके हीरो सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। फिल्म में उनके जोड़ीदार मृणाल होंगे।
सिद्धांत और मृणाल फिल्म में संगीतकारों की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'तुम ही हो' रखा गया है।
इसके अलावा मृणाल फिल्म 'AA22xA6 ' में भी नजर आएंगी, जिसके हीरो अल्लू अर्जुन हैं। दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
एटली ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है।