LOADING...
'द 50' ग्रैंड फिनाले: शिव ठाकरे ने जीता दिल और खिताब, खुशकिस्मत फैन भी बना लखपति
'द 50' ग्रैंड फिनाले: शिव ठाकरे ने जीता खिताब

'द 50' ग्रैंड फिनाले: शिव ठाकरे ने जीता दिल और खिताब, खुशकिस्मत फैन भी बना लखपति

Mar 22, 2026
11:31 pm

क्या है खबर?

50 सितारों के साथ शुरू हुआ फराह खान के चर्चित रियलिटी शो 'द 50' का सफर अब अपने अंजाम पर पहुंच चुका है। शो के विजेता के नाम का ऐलान हो गया है। मराठा मानुष' शिव ठाकरे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो रियलिटी शोज के असली किंग हैं। ग्रैंड फिनाले के रोमांचक मुकाबले में उन्होंने अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी मिस्टर फैजू को महज कुछ सेकंड्स के अंतर से हराकर ये खिताब हासिल किया।

फिनाले

रोमांचक रहा ग्रैंड फिनाले

26 दिनों के कड़े मुकाबलों, दिमागी खेल और थका देने वाले टास्क के बाद आखिरकार 'द 50' का पहला सीजन रविवार को संपन्न हो गया। 'मराठा मानुष' शिव ठाकरे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें रियलिटी शोज का उस्ताद क्यों कहा जाता है। फिनाले के आखिरी टास्क में शिव ने मिस्टर फैजू, कृष्णा श्रॉफ और इम्मोर्टल काका को महज कुछ ही सेकंड्स के अंतर से हराकर खिताबी जीत हासिल की।

मुकाबला

टॉप 4 की जंग में शिव ठाकरे ने मिस्टर फैजू को दी शिकस्त

शो 'द 50' के ग्रैंड फिनाले का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब टॉप 5 में से एक को बाहर करने की जिम्मेदारी बाकी साथियों पर आई। शिव ठाकरे, कृष्णा श्रॉफ और इम्मोर्टल काका ने आपसी सहमति से रजत दलाल को शो से बाहर करने का फैसला लिया। रजत के बाहर होते ही शिव, मिस्टर फैजू, कृष्णा श्रॉफ और इम्मोर्टल काका के बीच खिताबी जंग शुरू हुई। अंत में शिव ने सबको पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

Advertisement

बयान

"जीतने के लिए चीखना-चिल्लाना जरूरी नहीं"

अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए शिव ने कहा, " द 50 मेरे लिए एक बिल्कुल नया अनुभव था। मैं शिव ठाकरे का एक अलग पक्ष दिखाना चाहता था। एक ऐसा इंसान, जो मानता है कि अपनी बात सुनाने के लिए चिल्लाने या लड़ने की जरूरत नहीं है। आप दिल से खेल सकते हैं, खुद के प्रति सच्चे रह सकते हैं और फिर भी जीत हासिल कर सकते हैं।"

Advertisement

उपलब्धि

खेती करने वाले परिवार का बेटा बना लखपति

शिव की जीत ने उनके एक खुशकिस्मत फैन सीताराम को 50 लाख रुपये का इनाम जिताया है। सीताराम ने कहा, "मेरा परिवार और मैं खेती-किसानी करते हैं। जब मुझे इस जीत के बारे में पता चला तो मैं बहुत खुश था, लेकिन मन में डर भी था कि कहीं ये धोखा न हो। मेरा सपना था कि मैं अपने माता-पिता के लिए एक कार और घर खरीद सकूं। अब इस इनाम की मदद से मैं उन्हें यह सब दे पाऊंगा।"

खुशी

'बिग बॉस' के बाद शिव की दूसरी बड़ी जीत 

शिव की किस्मत का पहिया साल 2017 में घुमा, जब वो 'MTV रोडीज राइजिंग' में नजर आए। हालांकि, उन्हें असली पहचान 2019 में मिली, जब वो 'बिग बॉस मराठी सीजन 2' के विजेता बनकर उभरे। इसके बाद 'बिग बॉस 16' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया, जहां वो रनर अप रहे और अब 'द 50' की जीत ने उनकी कामयाबी में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।

Advertisement