LOADING...
गूगल की सेवाएं अचानक हुईं ठप, हजारों यूसर्ज को हुई परेशानी
गूगल डाउन होने से उसकी कई सेवाएं बाधित हो गईं

गूगल की सेवाएं अचानक हुईं ठप, हजारों यूसर्ज को हुई परेशानी

May 12, 2026
10:58 am

क्या है खबर?

भारत में गूगल डाउन होने से हजारों यूजर्स को इसका उपयोग करने में परेशानी हुई। इसकी शिकायतों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भर गए। इनमें से कई को ऐरर मैसेज, खाली पेज या सर्च परिणाम ठीक से लोड न होने जैसी समस्याएं दिखाई दीं। सुबह लगभग 10:23 बजे तक आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर पर 3,300 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सर्च इंजन को एक्सेस न कर पाने से संबंधित 200 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।

समस्याएं 

यूजर्स को किस तरह की आई समस्याएं?

अधिकांश शिकायतें सीधे गूगल सर्च से जुड़ी थीं, जबकि कई यूजर्स ने पेज लोड करने और वेबसाइट तक पहुंचने में भी समस्याओं की सूचना दी। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, लगभग 57 फीसदी सर्च से संबंधित थीं, जबकि 28 फीसदी ने कंटेंट ठीक से लोड नहीं होने और 11 फीसदी ने वेबसाइट में ही समस्याओं की सूचना दी। शुरुआती व्यवधान के बाद शिकायतों की संख्या में भारी गिरावट आई है, जो दर्शाता है कि सर्च इंजन फिर से वापसी कर चुका है।

प्रतिक्रिया 

सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रिया

लोगों ने सर्वर एरर मैसेज के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए, वहीं इस रुकावट की तुलना वैश्विक आपातकाल से करने वाले मीम्स सोशल मीडिया पर छा गए। एक यूजर ने लिखा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं ये कह रहा हूं, लेकिन गूगल डॉट कॉम सच में डाउन हो गया है। मुझे याद नहीं आ रहा कि ऐसा आखिरी बार कब हुआ था। हम ऐसी घटनाओं में फिर से बढ़ोतरी देख रहे हैं और शायद वाइब कोडिंग इसके लिए जिम्मेदार है?"

Advertisement