NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शेखर सुमन के बहनोई लापता, बहन का रो-रो कर बुरा हाल; CBI जांच की मांग की
    मनोरंजन

    शेखर सुमन के बहनोई लापता, बहन का रो-रो कर बुरा हाल; CBI जांच की मांग की

    शेखर सुमन के बहनोई लापता, बहन का रो-रो कर बुरा हाल; CBI जांच की मांग की
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 23, 2023, 07:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शेखर सुमन के बहनोई लापता, बहन का रो-रो कर बुरा हाल; CBI जांच की मांग की
    शेखर सुमन के बहनोई पिछले कई दिनों से लापता हैं

    अभिनेता शेखर सुमन इन दिनों एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। दरअसल, उनकी बहन सलोनी के पति डॉक्टर संजय कुमार बीते कई दिनों से गायब हैं। सलोनी का रो-रोकर बुरा हाल है क्योंकि उनके पति का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। हाल ही में शेखर ने अपने बहनोई का पता लगाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच की मांग भी की। आइए जानते हैं इस मामले में शेखर का क्या कहना है।

    22 दिन से गायब हैं संजय

    शेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "22 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन मेरे बहनोई संजय का कुछ पता नहीं चल पाया है।" शेखर का कहना है कि इसके पीछे सबसे बड़ी लापरवाही CCTV कैमरे का न होना है और अगर कैमरे लगे होते तो तस्वीर साफ हो जाती कि आखिर ओवरब्रिज पर संजय के साथ क्या वाकया हुआ था। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से अपील की है कि पूरे मामले की जांच CBI से कराई जाए।

    "हमारे पास फिरौती के लिए भी किसी का फोन नहीं आया"

    शेखर ने कहा, "मेरी बहन सलोनी और संजय आर्थिक रूप से मजबूत हैं। उन्हें पैसों की कोई परेशानी नहीं है। उनकी जिंदगी में सबकुछ बढ़िया चल रहा था। संजय इतने दिनों से लापता हैं और हमें फिरौती के लिए कोई फोन भी नहीं आया है।" उन्होंने बताया, "सलोनी से आखिरी बार संजय की बात 1 मार्च को हुई थी। उन्होंने मुझे यह बताया था कि वह परीक्षा नियंत्रक के रूप में मुजफ्फरपुर जा रहे हैं।"

    आखिरी बार कहां दिखे थे संजय?

    शेखर ने कहा, "संजय उस दिन टेस्ट के लिए सरकारी गाड़ी छोड़ अपनी ही गाड़ी से निकल गए और सलोनी को कुछ नहीं बताया। उनकी कार पटना के गांधी सेतु पुल पर खड़ी मिली थी। उन्हें कार से बाहर निकलते देखा गया। उसके बाद से उनका कुछ नहीं पता।" उन्होंने कहा, "अगर उन्होंने गांधी सेतु से छलांग मारी होती तो भी उनका कोई सुराग तो मिलता। गंगा नदी में गोताखोरों ने उनका शव भी तलाशा, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।"

    न तो अपहरण है, न आत्महत्या-  शेखर

    शेखर का कहना है कि यह अपहरण का मामला भी नहीं लगता क्योंकि इस तरह के मामलों में अक्सर अपहरणकर्ता परिवारवालों से फिरौती के लिए संपर्क करते हैं, लेकिन उनके पास किसी का धमकी भरा फोन नहीं आया। उन्होंने कहा, "संजय आत्महत्या भी नहीं कर सकते। वह बहुत ही सीधे-सादे इंसान हैं। उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। वह टेंशन में भी नहीं थे, जिससे इस बात पर शक हो कि उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा।"

    कैसी है बहन की हालत?

    शेखर ने बातचीत में बताया कि अपने पति के अचानक गायब हो जाने से सलोनी की हालत बहुत खस्ता है। शेखर बोले, "उसकी हालत बड़ी खराब है। वह बस रोए जा रही है। कल जब मैं रात को उससे मिलने पहुंचा तो मुझे देखते ही वह मुझसे लिपट कर रोने लगी। मेरे पति को ला दो... मेरे पति को ला दो... बस यही कह रही थी।"

    नालंदा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं संजय

    संजय नालंदा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (NMCH) के जाने-माने डॉक्टर हैं। उनके अचानक गायब होने से परिवार से लेकर जानने वाला, हर कोई सकते में है। उनकी पत्नी सलोनी कुमारी वाणिज्य महाविद्यालय पटना में प्राध्यापक हैं। शेखर के पिता भी NMCH में नामी डॉक्टर थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बिहार
    बॉलीवुड समाचार
    बिहार में अपराध

    बिहार

    भाजपा ने बिहार और दिल्ली समेत 4 राज्यों में नए अध्यक्ष बनाए, जानें किसको मिली जिम्मेदारी जेपी नड्डा
    तेज प्रताप यादव को सपने में दिखे भगवान श्रीकृष्ण, शेयर किया 'दर्शन' का वीडियो तेज प्रताप यादव
    गुजरात: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास को उड़ाने की धमकी, आरोपी सूरत से गिरफ्तार नीतीश कुमार
    बिहार: पटना रेलवे स्टेशन के टीवी पर 3 मिनट तक चली अश्लील फिल्म, यात्री हैरान पटना

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान को धमकी मामले में पुलिस का खुलासा, ब्रिटेन से है ईमेल का कनेक्शन सलमान खान
    जानिए 'मुगल-ए-आजम' के निर्देशक के आसिफ की कहानी, जिन पर फिल्म बना रहे तिग्मांशु धूलिया आगामी फिल्में
    कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर साझा किया खूबसूरत संदेश, दुश्मनों से मांगी माफी कंगना रनौत
    क्या एपीजे अब्दुल कलाम पर स्पिनऑफ बनाएंगे 'रॉकेट बॉयज' के निर्माता? अर्जुन राधाकृष्णन ने की बात वेब सीरीज

    बिहार में अपराध

    बिहार: रेप कर रहे थे छात्र, मौके पर पहुंचे प्रधानाचार्य ने बचाने की बजाय बनाया शिकार बिहार
    बिहार: बेटे के शव के बदले मांगे 50,000 रुपये, गरीब मां-बाप को मांगनी पड़ी भीख बिहार
    बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, गृहनगर में एक शख्स ने किया हमला बिहार
    बिहार: रेत के खनन के विरोध में ग्रामीणों का पथराव; पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ी बिहार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023