LOADING...
शाहरुख खान की 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका, जानिए OTT पर कहां देखें 
'जवान' ने कमाए थे इतने करोड़ रुपये (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsrk)

शाहरुख खान की 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका, जानिए OTT पर कहां देखें 

Aug 01, 2025
08:18 pm

क्या है खबर?

अभिनेता शाहरुख खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्हें सुर्खियां में लेकर आई है उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान', जो साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दरअसल, 'जवान' के लिए शाहरुख को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जाएगा। खास बात यह है कि 33 साल के लंबे करियर में यह शाहरुख का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। आइए जानें आखिर 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए थे।

कारोबार

1,160 करोड़ कमाकर फिल्म ने तोड़े थे कई रिकॉर्ड

'जवान' के निर्देशक एटली है। नयनतारा और विजय सेतुपति ने भी इस फिल्म में अभिनय किया था। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दर्शकों के बीच आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे और कई कीर्तिमान भी हासिल किए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जवान' ने भारत में 640.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं दुनियाभर में यह फिल्म 1,160 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। इस फिल्म को बनाने में 300 करोड़ रुपये लगे थे।

कहानी

OTT पर कहां देखें 'जवान'?

'जवान' में शाहरुख ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जो जरूरतमंदों की रक्षा के लिए सरकार से लड़ाई लड़ता है। वह भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ खड़ा होता है और समाज में बदलाव लाने के लिए हर हद पार कर जाता है। फिल्म में शाहरुख का एक्शन देखने लायक था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने कैमियो किया था। फिल्म 'जवान' को आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।