अगली खबर
सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट
लेखन
दीक्षा शर्मा
Mar 15, 2023
02:59 pm
क्या है खबर?
सतीश कौशिक के आकस्मिक निधन से लोग अभी भी शोक में हैं। 9 मार्च को सतीश की मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया था।
खासतौर पर सतीश की 11 साल की बेटी वंशिका अपने पिता की मौत से पूरी तरह टूट चुकी हैं।
अब वंशिका ने पिता की मौत के एक हफ्ते के भीतर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है।
वह अक्सर अपने पिता सतीश के साथ अपने डांस वीडियोज और तस्वीरें साझा करती रहती थीं।
सतीश
ये था वंशिका का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
अकाउंट डिलीट करने से पहले अपने आखिरी पोस्ट में वंशिका ने अपने पिता सतीश के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी।
तस्वीर में वंशिका अपने पिता सतीश कौशिक को पकड़े हुए नजर आ थीं।
गौरतलब है कि सतीश और उनकी पत्नी शशि कौशिक की बेटी वंशिक का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है।
1996 में सतीश के 2 साल के बेटे का निधन हो गया था, जिसके बाद सतीश ने फिर पिता बनने का फैसला किया था।