अगली खबर
सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौन हैं? फिल्मी दुनिया से जुड़ा है नाता
लेखन
दीक्षा शर्मा
Mar 09, 2023
03:04 pm
क्या है खबर?
अभिनेता सतीश कौशिक के यूं अचानक चले जाने से उनकी पत्नी शशि कौशिक सबसे ज्यादा दुख झेल रही हैं। दिल का दौरा पड़ने से सतीश का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
इस वक्त वह सदमे में हैं और अपने बिखरे हुए परिवार को समेटने की कोशिश कर रही हैं।
सतीश ने साल 1985 में शशि संग सात फेरे लिए थे और हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया था।
परिचय
फिल्म निर्माता हैं शशि
सतीश की पत्नी शशि एक फिल्म निर्माता हैं। उन्हें फिल्म 'छोरियां छोरों से कम नहीं होती' के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में सतीश मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
इसके अलावा शशि अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'कागज' की भी सह-निर्माता रही हैं।
शशि को अक्सर पुरस्कार समारोह और कार्यक्रमों में सतीश के साथ देखा जाता था।
बता दें, सतीश और शशि की एक 10 साल की बेटी वंशिका भी है, जिसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है।