जब सतीश कौशिक के बेटे की हुई मौत, 56 साल की उम्र में फिर बने पिता
लेखन
दीक्षा शर्मा
Mar 09, 2023
01:40 pm
क्या है खबर?
सतीश कौशिक की आकस्मिक मौत से उनका परिवार गहरे सदमे में है। सतीश के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका हैं। करोड़ों लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिवंगत अभिनेता पर एक समय दुखों का पहाड़ टूट गया था। सतीश ने साल 1985 में शशि कौशिक संग शादी की थी। शादी के कई साल बाद उनके घर में बेटे का जन्म हुआ था। हालांकि, 1996 में उनके 2 साल के बेटे का निधन हो गया था।
सतीश
56 साल की उम्र में फिर बने थे पिता सतीश
बेटे की मौत का सतीश को गहरा सदमा लगा था, जिससे निकलने में उन्हें काफी समय लगा।
इसके बाद उनके घर में किलकारी नहीं गूंजी, लेकिन 56 की उम्र में सतीश ने फिर पिता बनने का फैसला किया।
सरोगेसी की मदद से सतीश और शशि फिर माता-पिता बने। साल 2012 में उन्होंने अपने घर में बेटी का स्वागत किया।
गौरतलब है कि बुधवार की रात 66 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से सतीश का निधन हो गया।