Page Loader
अभिनेता सतीश कौशिक का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल, लिखी थी यह बात 
सतीश कौशिक का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल (तस्वीर: इंस्टा/@satishkaushik2178)

अभिनेता सतीश कौशिक का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल, लिखी थी यह बात 

Mar 09, 2023
10:08 am

क्या है खबर?

अभिनेता सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार की रात 66 वर्ष की आयु में सतीश का निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने इस खबर की पुष्टि की और पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। अब सतीश का आखिरी ट्विटर पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, अभिनेता ने मौत से एक दिन पहले (7 मार्च) अपनी होली की तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह बॉलीवुड सितारों के साथ नजर आए।

सतीश

इन सितारों से हुई थी कौशिक की आखिरी मुलाकात

सतीश ने इसके कैप्शन में लिखा, 'कलरफुल और मजेदार होली। नव विवाहित जोड़ी अली फजल और ऋचा चड्ढा से मिला। सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।' किसी को अंदाजा नहीं था कि सतीश का होली पर किया गया पोस्ट उनका आखिरी ट्वीट होगा। बता दें, सतीश जुहू के जानकी कुटिर में होली पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात जावेद अख्तर, बाबा आजमी, शबाना आजमी से भी हुई थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए सतीश का आखिरी ट्विटर पोस्ट

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए सतीश का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट