Page Loader
हर्षवर्द्धन राणे की 'सनम तेरी कसम' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे
सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी 'सनम तेरी कसम' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@harshvardhanrane)

हर्षवर्द्धन राणे की 'सनम तेरी कसम' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे

Feb 04, 2025
10:49 am

क्या है खबर?

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सनम तेरी कसम' को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। यह फिल्म 5 फरवरी, 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.11 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल का ऐलान पहले ही हो चुका है। अब इस बीच लगभग 9 साल बाद फिल्म का पहला भाग दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है।

तारीख

7 फरवरी को दोबारा रिलीज होगी फिल्म

'सनम तेरी कसम' को 7 फरवरी, 2025 को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने एक पोस्टर साझा कर खुद इसकी पुष्टि की है। काफी समय से दर्शक इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल चालू है। यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन अब तक फिल्म की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। राधिका राव ने फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है, वहीं दीपक मुकुट इसके निर्माता हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट