Page Loader
'सनम तेरी कसम' के सीक्वल का हुआ ऐलान, सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगा पहला भाग
हर्षवर्धन राणे की 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल का ऐलान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@harshvardhanrane)

'सनम तेरी कसम' के सीक्वल का हुआ ऐलान, सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगा पहला भाग

Sep 10, 2024
11:35 am

क्या है खबर?

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सनम तेरी कसम' को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। यह फिल्म 5 फरवरी, 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.11 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। राधिका राव ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, वहीं दीपक मुकुट इसके निर्माता हैं। अब लगभग 8 साल बाद 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल का ऐलान हो गया है।

सनम तेरी कसम 2

सिनेमाघरों में रिलीज हो रही 'सनम तेरी कसम'

'सनम तेरी कसम 2' की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी। हर्षवर्धन ने हाल ही में फिल्म के निर्माता दीपक से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। उन्होंने लिखा, 'फिल्म 'सनम तेरी कसम 2' बन रही है। पहली फिल्म की महाकाव्य प्रेम कहानी के बाद हम और भी कुछ लेकर आए हैं। अपडेट के लिए बने रहें।' बता दें कि 'सनम तेरी कसम' अक्टूबर, 2024 में एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर