NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान से रणबीर तक, बेहतर लुक के लिए इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने कराई सर्जरी
    मनोरंजन

    सलमान से रणबीर तक, बेहतर लुक के लिए इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने कराई सर्जरी

    सलमान से रणबीर तक, बेहतर लुक के लिए इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने कराई सर्जरी
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 11, 2022, 07:48 am 1 मिनट में पढ़ें
    सलमान से रणबीर तक, बेहतर लुक के लिए इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने कराई सर्जरी
    बेहतर लुक के लिए इन अभिनेताओं ने कराई सर्जरी

    बॉलीवुड कलाकार अपने लुक को लेकर बेहद सजग रहते हैं। यही वजह है कि फैंस उनके बॉडी और लुक को कॉपी करते हैं। कई अभिनेत्रियों ने अपनी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है। वास्तव में अधिकांश अभिनेत्रियां अपनी सर्जरी के बारे में खुलकर नहीं बोलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बड़े अभिनेताओं ने भी बेहतर लुक पाने के लिए सर्जरी कराई है। आइए उन अभिनेताओं पर एक नजर डालते हैं।

    शाहिद कपूर

    इस सूची में पहला नाम दिग्गज अभिनेता शाहिद कपूर का है। शाहिद अपने शानदार लुक और बॉडी के लिए जाने जाते हैं। उनका चॉकलेटी अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है। खबरों की मानें तो इस अभिनेता ने काफी समय पहले अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। कहा जाता है कि उन्होंने अपने नाक के आकार को बेहतर रूप देने के लिए सर्जरी की मदद ली। हालांकि, इस संबंध में शाहिद ने कभी खुलकर बात नहीं की है।

    सैफ अली खान

    बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान 51 साल की उम्र में भी काफी जवान दिखते हैं। उनके फिटनेस और तंदुरुस्ती की मिसाल दी जाती है। ऐसी चर्चा है कि सैफ ने कई बार अपना बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाया है। यह एक खास प्रकार का ट्रीटमेंट है, जो झुर्रियों को कम करता है। रिपोर्ट की मानें तो अभिनेता ने अपनी आंखों के डार्क सर्कल्स को सर्जरी से हटवाया है।

    रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर इंडस्ट्री के सबसे आकर्षक अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। इस अभिनेता पर लाखों फैंस अपना प्यार लुटाते हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि रणबीर ने अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने अपने हेयरलाइन को ठीक करने के लिए सर्जरी कराई है। कहा जाता है कि रणबीर की पुरानी फोटोज में उनकी हेयरलाइन काफी टेढ़ी-मेढ़ी हुआ करती थी। अब उनके बाल सुलझे हुए दिखते हैं।

    सलमान खान

    फिटनेस और लुक के मामले में सलमान खान अपनी उम्र को मात देते हुए दिखते हैं। 56 साल की उम्र में भी उनकी बॉडी देखने लायक है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद अपने हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में बातचीत की थी। सलमान ने यह बात स्वीकार किया था कि उन्होंने अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने अपना बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाया है। उनके चीक फिलर्स करवाने की बात सामने आ चुकी है।

    आमिर खान

    आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। लुक के बदौलत ही 57 साल की उम्र में भी वह इंडस्ट्री के लीड हीरो माने जाते हैं। वह खुद को जवान रखने के लिए खूब मेहनत करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आमिर ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। इसकी मदद से उन्होंने अपने चेहरे के झुर्रियों को हटवाया है। ऐसी धारणा है कि कॉस्मेटिक सर्जरी से चेहरे में चमक आती है।

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है। वह उम्र के 56वें दहलीज को छू चुके हैं। कहा जाता है कि उन्होंने खुद को जवान रखने के लिए बोटॉक्स ट्रीटमेंट का सहारा लिया है। इसे उनकी तंदुरुस्ती का राज ही कहा जाए कि वह पर्दे पर खुद से छोटी अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमाते दिखाई देते हैं। राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में उनकी जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। तापसी उनसे 22 साल छोटी हैं।

    अक्षय कुमार

    अभिनेता अक्षय कुमार 54 साल के हो चुके हैं। इसके बावजूद लुक और स्टाइल के मामले में वह कई नए कलाकारों को टक्कर देते हैं। खबरों की मानें तो अक्षय ने अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है। कहा जाता है कि जब अक्षय के बाल झड़ने लगे, तो उन्होंने इसे किसी से छिपाया नहीं। उन्होंने फिल्मों की शूटिंग के लिए नकली बाल लगाने शुरू कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    बॉलीवुड में सुंदर दिखने के लिए कई अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिशा पटानी, प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, श्रुति हासन और अनुष्का शर्मा ने भी प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख खान
    सलमान खान
    आमिर खान

    ताज़ा खबरें

    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जोस बटलर ने लगाया करियर का 24वां वनडे अर्धशतक जोस बटलर
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मयंक अग्रवाल शतक से चूके, ऐसा रहा दूसरा दिन  रणजी ट्रॉफी
    ग्लेन मैक्सवेल ने की नेट्स पर वापसी, जल्द खेल सकते हैं चोट के बाद पहला मुकाबला ग्लेन मैक्सवेल
    पुणे में खुला भारत का पहला 'स्मार्ट फूड कोर्ट', जानिए क्या होगा फायदा पुणे

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    इलियाना डिक्रूज हैं अस्पताल में भर्ती, दी अपने स्वास्थ्य की जानकारी इलियाना डी क्रूज़
    रजनीकांत की इजाजत के बिना नहीं इस्तेमाल कर सकते उनकी तस्वीर या आवाज, जारी किया नोटिस रजनीकांत
    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म शहनाज गिल
    उर्वशी रौतेला ने फिल्म में तीन मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए- रिपोर्ट उर्वशी रौतेला

    शाहरुख खान

    बॉक्स ऑफिस: 'पठान' ने पहले सप्ताह कमाए 315 करोड़ रुपये, तोड़ा ये रिकॉर्ड पठान फिल्म
    शाहरुख खान की 'पठान' की टिकट की कीमत की जाएगी कम, जानें वजह पठान फिल्म
    'पठान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने मीडिया को किया संबोधित, कही ये बात बॉलीवुड समाचार
    'पठान' को लेकर कंगना रनौत और उर्फी जावेद के बीच बहस, एक-दूसरे पर किया पलटवार उर्फी जावेद

    सलमान खान

    बिग बॉस 16: टीना दत्ता हुईं घर से बेघर, बाहर आकर की प्रियंका की जमकर तारीफ बिग बॉस 16
    प्रियंका चाहर चौधरी को मिला शाहरुख खान का साथ, 'डंकी' से शुरू करेंगी अपनी फिल्मी पारी! डंकी फिल्म
    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में दिखेंगे शाहरुख खान, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग  शाहरुख खान

    आमिर खान

    'पठान' में आमिर खान की बहन ने निभाया है शाहरुख की मां का किरदार शाहरुख खान
    'अंदाज अपना अपना' के बाद अब 'अदा अपनी अपनी' लेकर आ रहे राजकुमार संतोषी बॉलीवुड समाचार
    क्रिसमस और नए साल पर मनोरंजन का फुल डोज, टीवी पर इन फिल्मों का होगा प्रीमियर लाल सिंह चड्ढा
    'पठान' का दर्शकों को एक और तोहफा, ICE में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म शाहरुख खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023