NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या अभिनेत्री दिशा पाटनी ने कराई नाक की प्लास्टिक सर्जरी?
    मनोरंजन

    क्या अभिनेत्री दिशा पाटनी ने कराई नाक की प्लास्टिक सर्जरी?

    क्या अभिनेत्री दिशा पाटनी ने कराई नाक की प्लास्टिक सर्जरी?
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 27, 2021, 11:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या अभिनेत्री दिशा पाटनी ने कराई नाक की प्लास्टिक सर्जरी?
    क्या दिशा पाटनी ने कराई प्लास्टिक सर्जरी?

    दिशा पाटनी ने अपने अभिनय और सुंदरता से लाखों दिलों पर राज किया है। सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के पहले इस फिल्म का विशेष स्क्रीनिंग रखा गया था, जिसमें दिशा भी पहुंची थीं। इस इवेंट से उनके फोटो और वीडियो सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि दिशा ने अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

    फोटोग्राफर विरल भियानी ने शेयर किया दिशा का वीडियो

    अभिनेत्री दिशा की तस्वीरों के साथ-साथ उनका वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उनके अलग लुक की चर्चा हो रही है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अलग लुक में नजर आ रही हैं। विरल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई लोगों ने दावा किया कि दिशा ने अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराई है। एक यूजर ने लिखा, 'एक और अभिनेत्री जिसने अपना चेहरा खराब कर लिया।'

    सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं दिशा को ट्रोल

    एक यूजर ने लिखा, 'वह पहले ही इतनी बेहतर दिखती थीं, उसे अपनी नाक पर कुछ क्यों करना पड़ा।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ दिन ही रहेगी जवानी।' सोशल मीडिया पर दिशा को कई लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। उनके बारे में कई तरह की अच्छी-बुरी बातें की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'प्लास्टिक सर्जरी बाप रे।' काफी लोग उनके नाक को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं।

    इन अभिनेत्रियों ने कराई प्लास्टिक सर्जरी

    दिशा ने प्लास्टिक सर्जरी कराई या नहीं, इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। यह पहली बार नहीं है, जब प्लास्टिक सर्जरी को लेकर किसी अभिनेत्री को ट्रोल किया जा रहा है। बॉलीवुड में सुंदर दिखने के लिए कई अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, श्रुति हासन और अनुष्का शर्मा ने भी प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। प्लास्टिक सर्जरी को लेकर इन अभिनेत्रियों को भी ट्रोल किया गया था।

    इन फिल्मों में नजर आएंगी दिशा

    दिशा ने 2016 में महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वह एकता कपूर की फिल्म 'के टीना' में भी मुख्य किरदार निभा रही हैं। आशिमा छिब्बर को इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें विजय राज और राकेश बापट भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इसके अलावा फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी वह नजर आने वाली हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    दिशा पाटनी
    आगामी फिल्में
    अंतिम फिल्म

    ताज़ा खबरें

    'पठान': दुनियाभर में बज रहा फिल्म का डंका, तीन दिन में कमाई 300 करोड़ के पार पठान फिल्म
    BBC डॉक्यूमेंट्री: स्क्रीनिंग को लेकर हुए बवाल की जांच के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बनाई समिति  दिल्ली विश्वविद्यालय
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय क्रिकेट टीम के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसे हैं आंकड़े?  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    फरवरी में होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    उर्वशी रौतेला ने फिल्म में तीन मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए- रिपोर्ट उर्वशी रौतेला
    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का अभिनेता की मां पर आरोप, बोलीं- मुझे खाना तक नहीं मिलता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल
    परिणीति चोपड़ा 'आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड' से हुईं सम्मानित, साझा किया पोस्ट परिणीति चोपड़ा

    दिशा पाटनी

    क्या दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं अलेक्जेंडर एलेक्स? अभिनेता ने बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    जब दिशा पाटनी के सिर पर लगी थी गंभीर चोट, खो बैठी थीं याददाश्त बॉलीवुड समाचार
    दिशा पाटनी से ब्रेकअप की अटकलों के बीच टाइगर श्रॉफ ने खुद को बताया सिंगल सेलिब्रिटी गॉसिप
    इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं दिशा पाटनी, जानिए उनकी फिटनेस का राज खान-पान

    आगामी फिल्में

    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान
    सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में दिखेंगे शाहरुख खान, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग  सलमान खान
    'फुकरे 3' का हिस्सा न होने पर अली फजल ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात अली फजल

    अंतिम फिल्म

    थिएटर में रिलीज हुईं फिल्मों में सलमान की 'अंतिम' IMDb पर सबसे आगे बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' ने दुनियाभर में कमाए 50 करोड़ रुपये सलमान खान
    रणबीर-दीपिका के इस हिट गाने में बैकग्राउंड डांसर थे आयुष शर्मा बॉलीवुड समाचार
    सलमान ने 'अंतिम' के प्रमोशन के लिए 'टाइगर 3' की शूटिंग से लिया ब्रेक बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023