NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका से शाहिद कपूर तक, म्यूजिक वीडियो से हुई इन कलाकारों के करियर की शुरुआत
    मनोरंजन

    दीपिका से शाहिद कपूर तक, म्यूजिक वीडियो से हुई इन कलाकारों के करियर की शुरुआत

    दीपिका से शाहिद कपूर तक, म्यूजिक वीडियो से हुई इन कलाकारों के करियर की शुरुआत
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 07, 2022, 06:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दीपिका से शाहिद कपूर तक, म्यूजिक वीडियो से हुई इन कलाकारों के करियर की शुरुआत
    म्यूजिक वीडियो से हुई इन कलाकारों के करियर की शुरुआत

    आज के दौर में फिल्मों के अलावा कई प्रोजेक्ट्स पर मनोरंजन जगत के सितारे काम करते हैं। चाहे वेब सीरीज हो या म्यूजिक वीडियो, सेलेब्स सभी फॉर्मेट में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं। बॉलीवुड के कई कलाकार म्यूजिक वीडियो में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। कई कलाकारों को म्यूजिक वीडियो के जरिए सफलता भी मिल चुकी है। आज आपको उन बॉलीवुड सितारों से मिलवाएंगे, जिन्होंने फिल्मों से पहले म्यूजिक वीडियो में अपना डेब्यू किया।

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण

    इस सूची में पहला नाम दिग्गज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का है। आज भले दीपिका बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री मानी जाती हैं, लेकिन उन्होंने काफी मेहनत से यह मुकाम बनाया है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि बॉलीवुड में अपनी डेब्यू से पहले ही दीपिका म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने मशहूर गायक और कंपोजर हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो 'नाम है तेरा तेरा' में अपनी झलक दिखाई थी। यह गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

    शाहिद कपूर

    शाहिद कपूर

    दीपिका की तरह शाहिद कपूर भी फिल्मों में आने से पहले म्यूजिक वीडियो में अपना डेब्यू कर चुके हैं। वह 1999 में म्यूजिक वीडियो 'आंखों में तेरा ही चेहरा' में नजर आए थे। इसमें अपने अभिनय से उन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इस म्यूजिक वीडियो में अपने क्यूट अंदाज के कारण शाहिद ने दर्शकों की महफिल लूटी थी। शाहिद के अधिकांश फैंस उनके इस म्यूजिक वीडियो से अनजान होंगे। उनके फैंस को यह म्यूजिक वीडियो जरूर देखना चाहिए।

    जॉन अब्राहम

    जॉन अब्राहम

    जॉन अब्राहम भी उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने म्यूजिक वीडियो के जरिए बॉलीवुड की राह पकड़ी है। उन्होंने गायक पंकज उदास के म्यूजिक वीडियो 'चुपके चुपके' में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। यह पंकज का सुपरहिट एल्बम 'महक' का गाना है, जो आज भी दर्शकों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। इस गाने में जॉन ने अपनी केमिस्ट्री से जान डाल दी है। इसमें एक रोमांटिक हीरो के रूप में जॉन को लोगों ने पसंद किया था।

    बिपाशा बसु

    बिपाशा बसु

    बिपाशा बसु के बोल्ड अंदाज ने ना जाने कितनों को अपना दीवाना बनाया होगा। बिपाशा ने फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। शायद ही फैंस जानते होंगे कि बिपाशा म्यूजिक वीडियो में अपने हुस्न का तड़का लगा चुकी हैं। उन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले सोनू निगम के म्यूजिक वीडियो 'तू' में अभिनय किया है। इस गाने में सोनू के साथ बिपाशा की जुगलबंदी देखने लायक है। गायक सोनू ने इस गाने को अपनी आवाज दी थी।

    मिलिंद सोमन

    मिलिंद सोमन

    मिलिंद सोमन एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने फैशन और स्टाइल को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से रूबरू होते रहते हैं। उन्होंने सिंगर अलीशा चिनॉय के म्यूजिक वीडियो 'मेड इन इंडिया' से अपना डेब्यू किया है। इसमें मिलिंद अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए थे। उनका शर्टलेस लुक काफी चर्चा में रहा था।

    निम्रत कौर

    निम्रत कौर

    इस सूची में अंतिम नाम निम्रत कौर का है, जो हाल में अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' में नजर आई हैं। निम्रत ने कुमार सानू द्वारा गाए गए गाने 'तेरा मेरा प्यार' से अपना डेब्यू किया है। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में अपना पदार्पण किया। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें निम्रत ने अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। एक चुलबुली लड़की के रूप में उन्होंने अपने अदांज से प्रशंसकों को प्रभावित किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    दीपिका पादुकोण
    शाहिद कपूर
    बिपाशा बसु

    ताज़ा खबरें

    अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम अहमदाबाद में हुई सम्मानित, सचिन तेंदुलकर रहे मौजूद शफाली वर्मा
    बजट: प्रमुख मंत्रालयों और योजनाओं को कितने-कितने रुपये मिले? बजट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: शुभमन गिल ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक शुभमन गिल
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जोस बटलर ने लगाया अपना 11वां वनडे शतक, जानिए उनके आंकड़े  जोस बटलर

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    इलियाना डिक्रूज हैं अस्पताल में भर्ती, दी अपने स्वास्थ्य की जानकारी इलियाना डी क्रूज़
    रजनीकांत की इजाजत के बिना नहीं इस्तेमाल कर सकते उनकी तस्वीर या आवाज, जारी किया नोटिस रजनीकांत
    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म शहनाज गिल
    उर्वशी रौतेला ने फिल्म में तीन मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए- रिपोर्ट उर्वशी रौतेला

    दीपिका पादुकोण

    'पठान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने मीडिया को किया संबोधित, कही ये बात शाहरुख खान
    भायंदर: 'पठान' की स्क्रीनिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, 9 गिरफ्तार पठान फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 'पठान' ने मचाया धमाल, भारत में जल्द पार करेगी 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पठान फिल्म
    'पठान' बॉक्स ऑफिस पर रच रही इतिहास, अब तक तोड़े ये रिकॉर्ड पठान फिल्म

    शाहिद कपूर

    कृति सैनन और शाहिद कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म का हिस्सा बने धर्मेंद्र कृति सैनन
    शाहिद के घर में किराए पर रहेंगे कार्तिक आर्यन, हर महीने देंगे 7.5 लाख रुपये किराया कार्तिक आर्यन
    'फर्जी' का ट्रेलर रिलीज, नकली नोट और सिस्टम की कहानी लेकर आए शाहिद और सेतुपति विजय सेतुपति
    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा

    बिपाशा बसु

    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु ने इन पांच फिल्मों में बिखेरा अपनी अदाकारी का जलवा जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान एक्सरसाइज
    प्रियंका को बोला गया काली बिल्ली, बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों ने भी झेला रंगभेद प्रियंका चोपड़ा
    बिपाशा बसु-करण ग्रोवर बने माता-पिता, बेटी का हुआ जन्म बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023