'मातृभूमि' और 'ईथा' के बीच टकराव से पहले सलमान खान ने दिखाया बड़ा दिल, देखें पोस्ट
क्या है खबर?
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। उसे टक्कर देने के लिए श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' भी आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच होने वाले टकराव पर हर किसी की नजरें हैं। इस बीच, सलमान ने अपना बड़ा दिल दिखाया और टकराव की परवाह किए बिना श्रद्धा के लिए एक खास पोस्ट साझा किया। अभिनेता ने उन्हें 'ईथा' के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
पोस्ट
सलमान ने 'ईथा' के ट्रेलर के साथ दी शुभकामना
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर, सलमान ने श्रद्धा अभिनीत फिल्म 'ईथा' का पोस्टर साझा किया है। इसके साथ में उन्होंने फिल्म के ट्रेलर की लिंक भी जोड़ी।
कैप्शन में लिखा, 'ईथा के लिए शुभकामनाएं।' अपनी पोस्ट को उन्होंने श्रद्धा और मैडॉक फिल्म्स को टैग किया है।
फिल्मों की रिलीज से पहले सलमान का 'ईथा' की टीम के प्रति यह समर्थन उनके फैंस का दिल जीत रहा है। लोग सोशल मीडिया पर उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
LATEST: Salman Khan’s Instagram story in support of Shraddha Kapoor’s Eetha, which is set to clash with his own film Maatrubhumi! 😂❤️
— Being ADARSH⚡ (@IBeingAdarsh_) November 12, 2026
No one supports industry people like Salman does. #SalmanKhan pic.twitter.com/DscDzQU2DR
रिलीज
जानिए कब रिलीज हो रहीं 'मातृभूमि' और 'ईथा'
सलमान की फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह गलवान घाटी पर 2020 में हुए चीनी सैनिक के साथ भारतीय जवानों के संघर्ष पर आधारित है।
फिल्म में सलामन के साथ चित्रांगदा सिंह हैं और यह 4 दिसंबर को रिलीज होगी।
दूसरी ओर, श्रद्धा अभिनीत फिल्म 'ईथा' महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित यह भी 4 दिसंबर को आएगी।