Loading...
श्रद्धा कपूर की 'ईथा' को मिली नई रिलीज तारीख, टल गया बॉक्स ऑफिस का बड़ा टकराव
'ईथा' की नई रिलीज तारीख आई

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' को मिली नई रिलीज तारीख, टल गया बॉक्स ऑफिस का बड़ा टकराव

Aug 11, 2026
06:32 pm

क्या है खबर?

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित ये फिल्म पहले 28 अगस्त को सिनेमाघराें में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फैसले को टाल दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस का इंतजार बढ़ गया है। बता दें, 'ईथा' महाराष्ट्र की मशहूर मराठी लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है, जिसका हिस्सा रणदीप हुड्‌डा भी हैं।

रिलीज

दिसंबर तक के लिए टली श्रद्धा की 'ईथा'

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि 'ईथा' 4 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'तूफान के लिए तैयार रहना...क्योंकि 'ईथा' आ रही है।'

ये बदलाव सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को देखते हुए लिया गया है, जो 26 अगस्त को रिलीज होगी।

चूकि दोनों बड़ी फिल्में हैं और निर्माताओं का मानना है कि एक साथ रिलीज होने से इनकी कमाई पर बुरा असर पड़ेगा, इसलिए 'ईथा' की रिलीज आगे खिसका दी गई।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT