LOADING...
सलमान खान चले साउथ, स्क्रिप्ट सुनते ही इन 2 दिग्गजों की फिल्म को दी हरी झंडी
सलमान खान ने साउथ के निर्माता-निर्देशक से मिलाया हाथ

सलमान खान चले साउथ, स्क्रिप्ट सुनते ही इन 2 दिग्गजों की फिल्म को दी हरी झंडी

Mar 06, 2026
07:24 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं। ताजा खबरों के मुताबिक, उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता दिल राजू और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ एक बहुत बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म साइन की है। वामशी पेडिपल्ली वही निर्देशक हैं, जिन्होंने थलापति विजय के साथ सुपरहिट फिल्म 'वारिसु' बनाई थी। आइए जानें सलमान की अगली फिल्म को लेकर क्या कुछ जानकारियां सामने आई हैं।

रिपोर्ट

सलमान ने साइन कर ली फिल्म

'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के बीच सलमान ने अपने अगली बड़ी फिल्म साइन कर ली है। अभिनेता एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जिसे दिग्गज निर्माता दिल राजू प्रोड्यूस करेंगे तो वामशी पेडिपल्ली निर्देशन की बागडोर संभालेंगे। पिंकविला के करीबी सूत्रों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को एक बड़े सिनेमाई अनुभव के तौर पर विकसित किया जा रहा है, जिसमें जबरदस्त पैन इंडिया अपील होगी।

स्टारकास्ट

फिल्म में दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट

रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म में कई बड़े कलाकार देखने को मिलेंगे, जिसमें हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री, दोनों कलाकारों को एक साथ लाया जाएगा। निर्माता फिलहाल लीड हीरोइन के लिए एक बड़ी अभिनेत्री के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सलमान को फिल्म की कहानी में एक्शन के साथ-साथ भावनाओं का तड़का इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी।

Advertisement

अवतार

नई फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार में दिखेंगे सलमान

एक सूत्र ने खुलासा किया है कि निर्देशक सलमान को एक बिल्कुल नए अवतार और एक अनोखे लुक में पेश करने की योजना बना रहे हैं। खबर है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट और बड़े स्तर ने सलमान को तुरंत रोमांचित कर दिया। सलमान इस फिल्म में अब तक के सबसे अलग अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म का कॉन्सेप्ट इतना जबरदस्त है कि भाईजान ने सुनते ही इसके लिए हां कर दी।

Advertisement

शूटिंग और रिलीज

कब शुरू होगी शूटिंग और कब रिलीज होगी फिल्म?

खबरों के मुताबिक, ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का काम पूरा करने के बाद सलमान का अगला बड़ा प्रोजेक्ट होगी। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होने वाली है और साल 2027 में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उधर सलमान की एक और फिल्म चर्चा में है, जिसमें वो एक अतरंगी सुपरहीरो के किरदार में नजर आने वाले हैं। हिट निर्देशक जोड़ी राज और डीके इस फिल्म का निर्देशन कर रही है।

Advertisement