Page Loader
सलमान खान ने दिखाई 'बिल्ली बिल्ली' गाने की झलक, जानिए कब होगा रिलीज 
सलमान खान ने दिखाई 'बिल्ली बिल्ली' गाने की झलक

सलमान खान ने दिखाई 'बिल्ली बिल्ली' गाने की झलक, जानिए कब होगा रिलीज 

Mar 01, 2023
01:20 pm

क्या है खबर?

'किसी का भाई किसी की जान' सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। आए दिन इससे जुड़ीं नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। फिल्म 'ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म का दूसरा गाना 'बिल्ली बिल्ली' 2 मार्च यानी कल रिलीज किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को सलमान ने 'बिल्ली बिल्ली' गाने की छोटी से झलक दिखाई है, जिसमें वह पूजा हेगड़े के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

सलमान

फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे ये सितारे

सलमान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बिल्ली बिल्ली कल रिलीज होगा।' इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं, वहीं सलमान ही इसे प्रोड्यूस करेंगे। इससे जहां शहनाज गिल अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, वहीं पलक तिवारी, जगपति बाबू और वेंकटेश दग्गुबाती को भी फिल्म में अभिनय करते देखा जाएगा। 'बिग बॉस 16' फेम अब्दु रोजिक भी इसका हिस्सा हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखें वीडियो