Loading...
'बिग बॉस 20': सलमान ने आसिफ खान को लताड़ा, पूछा- ये हेकड़ी कहां से आती है?
सलमान खान ने आसिफ खान को लगाई फटकार

'बिग बॉस 20': सलमान ने आसिफ खान को लताड़ा, पूछा- ये हेकड़ी कहां से आती है?

Sep 20, 2026
07:11 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' में नामांकन के नियमों के उल्लंघन पर सीधे नॉमिनेट होने के बाद प्रतियोगी आसिफ खान भड़क उठे थे। उन्होंने शो पर पक्षपाती होने के गंभीर आरोप लगाए और टास्क के दौरान काजी संग तीखा झगड़ा कर अपना आपा खो दिया। इस पर संज्ञान लेते हुए 'वीकेंड का वार' एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने आसिफ के आक्रामक रवैये, शिकायत करने की आदत और बदतमीजी पर उनकी जमकर क्लास लगाई और उन्हें आईना दिखाया।

गुस्सा

"बदतमीजी की हद हैं आप"

सलमान ने आसिफ को 'बदतमीजी की हद' बताते हुए कहा, "क्या आप घर पर भी ऐसे ही हैं? आपके घर में कौन-कौन है? मैं गारंटी दे सकता हूं कि आप अपनी मां और बहनों के सामने ये रूप कभी नहीं दिखाएंगे। क्या वे यह शो नहीं देख रही होंगी? आपका गुस्सा, जिसमें आप लोगों पर झपटते हैं... पहले खुद को देखिए ताकि आप गिर न पड़ें, क्योंकि मुझे सामने वाले को प्रभावित करने का आप में कोई हुनर नहीं दिखता।"

फटकार

एक तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी- सलमान

सलमान बोले, "यहां इस तरह के व्यवहार की बिल्कुल इजाजत नहीं है और ये क्या लगा रखा है कि बिग बॉस पक्षपाती हैं? जब भी कोई गलती होती है, आप चारों- यंग डीएसए, आम्रपाली दुबे, लव गिल और स्काउट ओपी यही राग अलापने लगते हैं। नॉमिनेशन की चर्चा कौन कर रहा था? यह नियम तो 'बिग ब्रदर' से चला आ रहा है। वीडियो क्लिप देखने के बाद भी आपकी बहस 'एक तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी' का परफेक्ट उदाहरण है।"

ADVERTISEMENT

लताड़

सलमान ने लगाई अकड़ दिखाने वालों की क्लास

सलमान ने आगे कहा, "अपनी गलती स्वीकार करने में क्या समस्या है? ये हेकड़ी कहां से आती है और वो भी तब, जब खुद को पता हो कि आप गलत हैं, उसके बावजूद उसे चैलेंज करना... क्या दुनिया बेवकूफ है? और फिर यह कहना कि दूसरों ने भी किया होगा, लेकिन दिखाया नहीं, ये सब बकवास है। बिग बॉस 24 घंटे भी चलता है, बस उसमें से गालियां काटी जाती हैं।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

क्या बोले सलमान?

भावुक

सलमान की डांट के बाद रो पड़े आसिफ

सलमान बोले, बिग बॉस किसी के सगे नहीं। आप सभी मेरी और बिग बॉस की नजर में बराबर हैं। ये शो हिट होगा तो इसका फायदा आप ही को मिलेगा।"

सलमान की जोरदार डांट के बाद आसिफ रो पड़े। उन्होंने मायूस होकर सवाल उठाया कि जब घर में बाकी लोग भी थे तो सिर्फ उन्हें ही अभद्र क्यों ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब वो इस शो में आगे नहीं रहना चाहते और इसे छोड़कर जाना चाहते हैं।

ADVERTISEMENT