Loading...
1.19 लाख से ज्यादा फर्जी ऑनलाइन दुकानों से हो रही धोखाधड़ी, जानिए खुद को कैसे बचाएं
नेब्टी ने फर्जी ऑनलाइन दुकानों से धोखाधड़ी का खुलासा किया है

1.19 लाख से ज्यादा फर्जी ऑनलाइन दुकानों से हो रही धोखाधड़ी, जानिए खुद को कैसे बचाएं

Sep 20, 2026
04:06 pm

क्या है खबर?

जर्मनी के साइबर सुरक्षा स्टार्टअप नेब्टी ने डॉपेलकार्ट नाम के एक बड़े साइबर अपराध अभियान का पता लगाया है। यह पेमेंट कार्ड की जानकारी चुराने के लिए नकली ऑनलाइन शॉप पेजों का इस्तेमाल कर रहा है। खबरों के मुताबिक, डॉपेलकार्ट ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम नकली ई-शॉप्स का नेटवर्क चलाने के लिए 1.19 लाख से ज्यादा डोमेन का इस्तेमाल करता है। ये नकली शॉपिंग वेबसाइट्स असली कंपनियों के प्रोडक्ट कैटलॉग, जानकारी, ब्रांडिंग और तस्वीरों की नकल करती हैं।

ब्रांड्स 

इन ब्रांड्स को बनाया निशाना 

ब्लीपिंग कंप्यूटर को दिए गए एक बयान में नेब्टी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बेनेडिक्ट श्यूंग्राबर ने कहा कि ये नकली ऑनलाइन दुकानें 44,182 अलग-अलग ब्रांड्स की नकल करती हैं और हर ब्रांड के लिए औसतन 2 क्लोन हैं।

साइबर अपराधियों ने खास तौर पर करंटबॉडी, सोडास्ट्रीम, वेलास्का, डैनियल वेलिंगटन, ड्रीम, हॉर्ज, मोवा और स्पार्क पॉज जैसे ब्रांड्स को निशाना बनाया है, जिनमें से हर एक के लिए 30 से ज्यादा नकली ऑनलाइन दुकानें हैं।

नुकसान 

यह जानकारी हो रही चोरी 

डॉपेलकार्ट क्लस्टर में कई चेकआउट पेजों की टेस्टिंग के दौरान टीम को ऐसा कोड मिला, जो पेमेंट कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सिक्योरिटी कोड, कार्डहोल्डर का नाम, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर और फिजिकल एड्रेस जैसी संवेदनशील कार्ड और यूजर जानकारी इकट्ठा करता था।

रिपोर्ट के अनुसार, इन नकली साइट्स पर आने वाले लोगों को असली ब्रांड के प्रोडक्ट के नाम, उनके बारे में पूरी जानकारी और असली मटीरियल दिखाई देता है।

इस कारण असली-नकली में फर्क करना मुश्किल होता है।

ADVERTISEMENT

बचाव 

इस तरह धोखाधड़ी से करें बचाव 

धोखाधड़ी से बचने के लिए ऑनलाइन शॉप का वेब एड्रेस ध्यान से देखें। किसी खुदरा विक्रेता के अधिकारिक ऐप या जानकार वेबसाइट से खरीदारी करना बेहतर होता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखने वाले स्पॉन्सर्ड सर्च रिजल्ट या विज्ञापनों से सावधान रहें।

रिटेलर के सही वेब एड्रेस के साथ 'स्कैम' या 'रिव्यूज' जैसे शब्द जोड़कर ऑनलाइन सर्च करें। साइट की कॉन्टैक्ट डिटेल्स, रिटर्न पॉलिसी और ब्रांड की जानकारी को असली विक्रेता की जानकारी से मिलाकर देखें।

ADVERTISEMENT