'बिग बॉस 20' के स्काउट ओपी कौन हैं, गेमिंग की दुनिया में कैसे बने बड़ा नाम?
क्या है खबर?
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में भारत के मशहूर गेमर तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी ने हिस्सा लिया है। गेमिंग की दुनिया से बाहर रहने वाले दर्शकों के लिए भले ही उनका नाम नया हो, लेकिन भारतीय ई-स्पोर्ट्स में स्काउट ओपी की खास पहचान है। उन्होंने PUBG, BGMI, प्रतिस्पर्धी गेमिंग टीमों और ऑनलाइन कंटेंट के जरिए लंबे समय में अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग बनाई है। ऐसे में आइए जानते हैं तन्मय कौन हैं।
पहचान
गेमिंग की दुनिया में कब से हैं स्टाउट?
तन्मय एक भारतीय पेशेवर ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ी, स्ट्रीमर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें गेमिंग जगत में 'स्काउट ओपी' के नाम से जाना जाता है। वो गुजरात के रहने वाले हैं। उन्होंने 2018 में अपने पेशेवर ई-स्पोर्ट्स करियर की शुरुआत की।
PUBG और बाद में BGMI में उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई। अपने करियर के दौरान तन्मय टीम IND, टीम सोल और ऑरेंज रॉक जैसी कई चर्चित ई-स्पोर्ट्स टीमों और संगठनों का हिस्सा रह चुके हैं।
करियर
ये है स्काउट की कामियाबी
स्काउट के कॉम्पिटिटिव करियर की सबसे बड़ी कामयाबियों में से एक ऑरेंज रॉक के साथ उनके समय के दौरान मिली। यह टीम PUBG मोबाइल वर्ल्ड लीग 2020: ईस्ट में रनर-अप रही, जिससे स्काउट और उनके टीम के साथियों को इंटरनेशनल मंच मिला।
इसके साथ ही उन्होंने एक डिजिटल क्रिएटर के तौर पर भी अपना करियर बनाया, जिसमें वे अपने गेम की लाइव-स्ट्रीमिंग करते हैं और गेमिंग वीडियो, व्लॉग और दूसरे एंटरटेनमेंट कंटेंट पोस्ट करते हैं।
सम्मान
स्काउट ओपी को मिल चुके हैं ये सम्मान
गेमिंग की दुनिया में तन्मय को 'गेमर ऑफ द ईयर' और 'फैन फेवरेट ई-स्पोर्ट्स प्लेयर ऑफ द ईयर' जैसे सम्मान मिल चुके हैं। उनके करियर में प्रतिस्पर्धी ई-स्पोर्ट्स और लाइव स्ट्रीमिंग की अहम भूमिका रही है।
टूर्नामेंट देखने वाले उन्हें स्काउट ओपी के नाम से पहचानते हैं, जबकि बड़ी संख्या में दर्शक उनकी लाइव स्ट्रीम, गेमिंग वीडियो और अन्य ऑनलाइन कंटेंट को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। इस वजह से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।