LOADING...
सलमान खान ने उठाया चित्रांगदा सिंह के करियर का जिम्मा? दिग्गज निर्देशकों से की खास 'पैरवी'
सलमान खान के हाथ में चित्रांगदा सिहं के करियर की डोर

सलमान खान ने उठाया चित्रांगदा सिंह के करियर का जिम्मा? दिग्गज निर्देशकों से की खास 'पैरवी'

Jun 03, 2026
01:26 pm

क्या है खबर?

सलमान खान अपने दोस्तों और को-स्टार्स की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के लिए बड़ा कदम उठाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने सुभाष घई, सूरज बड़जात्या और कबीर खान जैसे इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशकों के लिए फिल्म 'मातृभूमि' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। गुपचुप तरीके से रखी गई इस स्क्रीनिंग का मुख्य मकसद इन बड़े मेकर्स को चित्रांगदा सिंह का बेहतरीन अभिनय दिखाना था, ताकि उन्हें आगे बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकें।

जिम्मेदारी

सलमान ने ली चित्रांगदा का करियर चमकाने की जिम्मेदारी

सलमान अपनी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की सह-अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ अपनी दोस्ती को काफी गंभीरता से लेते हैं। फ्री प्रेस जर्नल को एक अंदरूनी सूत्र ने बताया, "चित्रांगदा को अक्सर सलमान के पनवेल वाले फार्महाउस पर देखा जाता है। उनके हुनर पर सलमान पूरा भरोसा करते हैं और यही वजह है कि उन्होंने चित्रांगदा को अपने संरक्षण में लेने यानी अपने मार्गदर्शन में उनके करियर को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

स्क्रीनिंग

सलमान ने अपने खार वाले प्रिव्यू थिएटर में दिखाई फिल्म

मई के अंत में सलमान ने अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ-साथ सुभाष घई, कबीर खान, सूरज बड़जात्या और कुछ अन्य दिग्गज निर्देशकों के लिए अपने होम प्रोडक्शन की एक निजी स्क्रीनिंग की मेजबानी की। खार स्थित उनके अपने प्रिव्यू थिएटर में हुई इस स्क्रीनिंग में सलमान की सिग्नेचर मेहमाननवाजी (खास खातिरदारी) देखने को मिली। इस बेहद निजी और खास स्क्रीनिंग में 'मातृभूमि' के निर्देशक अपूर्व लाखिया और खुद चित्रांगदा भी मौजूद थीं।

Advertisement

सराहना

जिसने भी देखी, वो फिल्म का मरीद हो गया

उस रात जिसने भी ये फिल्म देखी, वह सलमाने की फिल्म की तारीफ करते हुए ही बाहर निकला। दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई को भी एक्स पर फिल्म की जमकर सराहना करते देखा गया था। उन्होंने कहा था कि ये फिल्म हर किसी को जरूर देखनी चाहिए। उन्होंने इसे शांति पर आधारित भारत और चीन के सैनिकों की एक बेहद भावुक कहानी बताया था, जिसमें अपने देश और परिवारों के प्रति उनकी भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया गया है।

Advertisement

सिफारिश

सलमान ने की चित्रांगदा की पैरवी

खबरों के मुताबिक, सलमान ने उस रात मौजूद फिल्म निर्देशकों से कहा कि फिल्म की तारीफ तो ठीक है, लेकिन अभिनेता ने बताया कि ये स्पेशल प्रिव्यू उन्होंने खास वजह से रखा था और वो वजह थीं चित्रांगदा। सलमान को निर्देशकों से ये कहते सुना गया कि वे अपनी आने वाली फिल्मों के लिए चित्रांगदा के नाम पर जरूर विचार करें। उन्होंने तर्क दिया कि अभिनेत्री 'मातृभूमि' में इतनी बेहतरीन रही हैं कि वो ढेर सारे काम की हकदार हैं।

जोड़ी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी सलमान-चित्रांगदा की जोड़ी

बता दें कि 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। बतौर को-एक्ट्रेस चित्रांगदा पहली बार सलमान के साथ पर्दे पर दिखने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। 'मातृभूमि' का मुख्य फोकस 'शांति' पर है। कहानी इस बात की वकालत करती है कि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है और अंततः शांति ही सबसे बड़ी जीत है। फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज हो सकती है।

Advertisement