सलमान खान की फिल्म 'गलवान' का नाम अब 'मातृभूमि', चीन की आपत्ति और विवाद का असर?
क्या है खबर?
सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई नहीं, बल्कि एक विवाद है। दरअसल, भारी विरोध और चीन की तीखी प्रतिक्रिया के बाद सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम रातों-रात बदल दिया गया है। अब क्या वाकई निर्माता चीन के दबाव में झुक गए या इसके पीछे कोई और रणनीति है? आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।
बदलाव
कूटनीतिक तनाव के बीच मिला फिल्म काे नया नाम
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज होते ही चीनी सरकार के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। चीन का आरोप था कि फिल्म तथ्यों से छेड़छाड़ कर रही है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। भारी विवाद और कूटनीतिक तनाव को देखते हुए सलमान खान और फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया। अब ये फिल्म 'मातृभूमि: मे वाॅर रेस्ट इन पीस' के नाम से जानी जाएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Not just the fight at the border…
— Salman Khan Films (@SKFilmsOfficial) March 16, 2026
But the love for our #Maatrubhumi 🇮🇳@BeingSalmanKhan @IChitrangda @LakhiaApoorva #HimeshReshammiya #StebinBen #ZeynShaw @TheAnkurBhatia #HarshilShah #HeeraSohal #VipinBhardwaj @TanyaDesai4 @JasonThamIndia #AbhishrriSen #ChintanGandhi… pic.twitter.com/1DIGeGXEtU
पोस्ट
सलमान की फिल्म का नया नाम और संदेश
सलमान खान फिल्म्स (SKF) ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए आधिकारिक तौर पर इस बदलाव की घोषणा की है। इस पोस्टर पर एक बहुत ही गहरा संदेश लिखा है। (युद्ध को शांति से दफन होने दें)। सलमान ने लिखा, 'सिर्फ सरहद की वो जंग ही नहीं, बल्कि अपनी 'मातृभूमि' के लिए वो अटूट प्रेम।' फैंस इस बदलाव से खुश हैं और उनका मानना है कि ये नाम फिल्म की भावनाओं को और बेहतर तरीके से बयां करता है।
कहानी
गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है फिल्म की कहानी
ये फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुई उस हिंसक झड़प से प्रेरित है, जिसमें भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। हालांकि, फिल्म के निर्माता इस कहानी को केवल एक ऐतिहासिक घटना तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि इसे एक व्यापक और गहरे संदर्भ में पेश करने के इच्छुक हैं। फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार नए शीर्षक के जरिए निर्माता युद्ध की विभीषिका के साथ-साथ शांति की अहमियत पर भी जोर देना चाहते हैं।
रिलीज
कब रिलीज हो रही सलमान की फिल्म?
'मातृभूमि' की रिलीज 17 अप्रैल तय है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी रिलीज आगे खिसक सकती है और ये अगस्त के मध्य में दर्शकों के बीच आ सकती है। अगर फिल्म अगस्त तक खिसकती है तो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। 13 अगस्त, 2026 को सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' रिलीज होने वाली है। अगर सलमान की फिल्म भी इसी दौरान आती है तो दर्शकों को दो बड़े सितारों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।