LOADING...
'काला हिरण' निर्माता को मिला सलमान खान की पूर्व प्रेमिका का साथ, बोलीं- आपको पूरा हक
सोमी अली ने 'काला हिरण' निर्माताओं का समर्थन किया

'काला हिरण' निर्माता को मिला सलमान खान की पूर्व प्रेमिका का साथ, बोलीं- आपको पूरा हक

Jun 05, 2026
01:07 pm

क्या है खबर?

फिल्म निर्माता अमित जानी की 'काला हिरण' इन दिनों खूब विवाद बटोर रही है। यह फिल्म सलमान खान के कुख्यात 'काला हिरण शिकार' मामले से प्रेरित बताई जा रही है, जिसके चलते अभिनेता की कानूनी टीम ने पिछले दिनों निर्माताओं को नोटिस जारी किया था। हाल ही में, निर्माता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। अब सलमान की पूर्व प्रेमिका सोमी अली ने उनका बचाव किया है।

प्रतिक्रिया

सोमी अली ने निर्माता अमित जानी का समर्थन किया

'काला हिरण' निर्माता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह सलमान की कानूनी टीम द्वारा भेजे गए नोटिस को फाड़ते दिखे। उन्होंने आरोप लगाया कि डी-कंपनी से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वह किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे और फिल्म बनाना जारी रखेंगे। उनके वीडियो पर सोमी ने कमेंट किया, 'आपको पूरा हक है, कोई भी विषय पर फिल्म बनाने का। सिर्फ दोषी लोग छुपते हैं और धमकी देते हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

चेतावनी

सलमान खान की टीम ने माफी की मांग की

'काला हिरण' फिल्म पर विवाद तब शुरू हुआ जब निर्माताओं ने पहला पोस्टर जारी करते हुए फिल्म का ऐलान किया। सलमान की कानूनी टीम ने निर्माताओं को नोटिस भेजा और तत्काल फिल्म निर्माण बंद करने और पोस्टर या किसी अन्य सामग्री को प्रसारित न करने का आग्रह किया। साथ में चेतावनी दी कि वह लिखित में माफी मांगे वरना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उधर निर्माताओं का तर्क है कि फिल्म का सलमान के केस से कोई लेना-देना नहीं है।

Advertisement