LOADING...
'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी का दावा- धमकियां मिल रही, डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं
'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी ने साझा किया वीडियो

'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी का दावा- धमकियां मिल रही, डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं

Jun 04, 2026
05:41 pm

क्या है खबर?

सलमान खान की कानूनी टीम ने फिल्म 'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी को नोटिस भेजा था। नोटिस के जरिए फिल्म निर्माण पर तत्काल रोक लगाने और बिना शर्त लिखित माफी मांगने की मांग की गई थी। आरोप लगाया गया कि फिल्म सलमान के 'काला हिरण शिकार' मामले से प्रेरित है। 4 जून को फिल्म निर्माता ने मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया और दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

जवाब

अमित जानी ने एक्स पर साझा किया वीडियो

एक्स पर जारी वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'सलमान खान के समर्थन में डी-कंपनी की धमकी आ रही है, मैं किसका जवाब दूं? नोटिस का या धमकियों का? मैंने आपका कानूनी नोटिस फाड़कर फेंक दिया है, सलमान भाई... और हम आपके पक्ष में आने वाली डी-कंपनी से भी निपट लेंगे।' उन्होंने आगे लिखा, 'हमने जीवन देखा है, हम मौत भी देखेंगे, हम यह तमाशा भी देखेंगे। जब सिकुड़ना ठीक नहीं लगता, तो हम बिखरकर देखेंगे। हर हर महादेव।'

धमकी

"मुझे सिर कटने की मिल रही धमकियां"

वीडियाे में अमित ने कहा, "हर कोई मुझसे पूछ रहा है कि सलमान द्वारा भेजे गए नोटिस पर मैं क्या प्रतिक्रिया दूंगा। पिछले 36 घंटों में, मुझे डोंगरी, धारावी और जोगेश्वरी के उनके मुस्लिम फैंस से मैसेज के जरिए मारने की धमकियां मिली हैं, कि अगर मैं मुंबई आया तो वे मेरा सिर काट देंगे।" उन्होंने नोटिस फाड़ते हुए कहा कि यही उनका जवाब है। फिलहाल 'काला हिरण' फिल्म पर सलमान का अब तक कोई बयान नहीं आया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement