LOADING...
सलमान खान की अकेलेपन वाली पोस्ट देखकर घबराईं उनकी मां, अभिनेता ने दी सफाई
सलमान खान ने अपनी रहस्यमयी पोस्ट पर चुप्पी तोड़ी

सलमान खान की अकेलेपन वाली पोस्ट देखकर घबराईं उनकी मां, अभिनेता ने दी सफाई

May 19, 2026
09:33 am

क्या है खबर?

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा करके सबको चौंका दिया था। उन्होंने लिखा था कि खुद के साथ रहने के 2 तरीके हैं, अकेले और तन्हा। आप खुद तय करें कि आपको क्या करना है। उनकी पोस्ट को देखकर फैंस भी परेशान हो गए और सोचने लगे कि आखिर भाईजान ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं। बढ़ता विवाद देखकर आखिरकार सलमान ने एक नवीनतम पोस्ट साझा की और पिछली पोस्ट पर सफाई दी है।

सफाई

सलमान ने पोस्ट में तोड़ी चुप्पी 

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'अरे यार मैं अपने बारे में कोई बात नहीं कर रहा था। जब मेरे पास इतना बड़ा अद्भुत परिवार और दोस्त हैं तो मैं अकेला कैसे हो सकता हूं और आप लोगों, आपकी इच्छाओं और दुआओं के साथ मैं अकेला कैसे हो सकता हूं, मैं अब तक का सबसे बड़ा ना शुक्र साबित होऊंगा।' उन्होंने आगे लिखा, 'कभी-कभी लोगों के साथ रह कर पक जाता हूं, इसलिए मुझे थोड़ा समय दो, बस...'

प्रतिक्रिया

सलमान की मां को हुई चिंता

अभिनेता ने अपनी मां की चिंता का हवाला देते हुए आगे लिखा, 'इस बार कोई फोटो नहीं, ब्रेकिंग न्यूज बना दिया, मम्मी पूछ रही है, क्या हुआ बेटा? चिल मारो यार' उनकी इस पोस्ट को देखकर फैंस ने भी राहत की सांस ली है। बता दें, सलमान इन दिनों निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म 'SVC63' में व्यस्त चल रहे हैं। इसमें उनके साथ नयनतारा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए सलमान खान का पोस्ट

Advertisement