LOADING...
सलमान खान की फिल्म 'SVC63' में कौन होगा विलेन? इन 2 नामों की चर्चा तेज
फिल्म 'SVC63' में विलेन के लिए इन नामों की चर्चा

सलमान खान की फिल्म 'SVC63' में कौन होगा विलेन? इन 2 नामों की चर्चा तेज

May 05, 2026
04:24 pm

क्या है खबर?

सलमान खान ने निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की अस्थायी नाम वाली फिल्म 'SVC63' की शूटिंग शुरू कर दी है। दिल राजू द्वारा निर्मित इस फिल्म में, सलमान के साथ पहली बार नयनतारा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म अपने ऐलान के बाद से ही लोगों के बीच काफी चर्चाएं बटोर रही है। ताजा जानकारी है कि निर्माताओं ने विलेन के किरदार के लिए बातचीत शुरू कर दी है और सिनेमा के 2 सबसे चर्चित कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं।

बातचीत

इन सितारों से निर्माताओं की बातचीत जारी

मिड-डे के मुताबिक, पेडिपल्ली ने 'SVC63' की पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। खबरों के अनुसार, अगले शेड्यूल के लिए मनाली में शूटिंग करने की योजना बनाई जा रही है। इसके बाद हैदराबाद में शेड्यूल शुरू हो सकता है। हालांकि, हैदराबाद शेड्यूल से पहले निर्माता फिल्म में विलेन का नाम फाइनल करेंगे। इस किरदार को निभाने के लिए अक्षय खन्ना और फहद फासिल से बातचीत चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि किसके नाम पर मुहर लगती है।

फिल्म

ईद, 2027 पर रिलीज होगी सलमान की फिल्म

पिछले महीने सलमान ने ऐलान करते हुए बताया था कि 'SVC63' ईद, 2027 पर सिनेमाघरों का रुख करेगी। इस ऐलान के बाद से उनके फैंस की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। जाहिर है कि अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था जो ईद, 2025 में रिलीज हुई थी। हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। 'SVC63' के अलावा, सलमान की एक अन्य फिल्म 'मातृभूमि' भी चर्चा में है, जिसकी रिलीज तारीख आना बाकी है।

Advertisement