Loading...
'एवेंजर्स: डूम्सडे' का एडवांस बुकिंग में धमाका, भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग की जागी उम्मीद
'एवेंजर्स: डूम्सडे' एडवांस बुकिंग में दिखा रही दम

'एवेंजर्स: डूम्सडे' का एडवांस बुकिंग में धमाका, भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग की जागी उम्मीद

Nov 19, 2026
02:44 pm

क्या है खबर?

मार्वल की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का विदेशों समेत भारत के दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में आ रही है और भारत में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें दमदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। दर्शक जिस उत्साह के साथ फिल्म के टिकट खरीद रहे हैं, उससे अंदाजा लग रहा है कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग, करीब 100 करोड़ रुपये देने के लिए कमर कस रही है।

बिक्री

एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ बिक रहे फिल्म के टिकट

सैकनिल्क के मुताबिक, 19 नवंबर की सुबह तक 'एवेंजर्स: डूम्सडे' ने 34.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली, जिसमें अकेले ओपनिंग डे ने 16.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है।

फिल्म ने पहले 4 दिनों में, अब तक 1,762 शो के लिए 2.25 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं।

नेशनल चेन (PVR, INOX और सिनेपोलिस) में, फिल्म ने पहले दिन ही करीब 175 हजार टिकट बेच दिए हैं, जिनकी ग्रॉस कीमत 14.50 करोड़ रुपये है।

उम्मीद

भारत में ऐतिहासिक ओपनिंग की उम्मीद

एडवांस बुकिंग के आंकड़े उत्साह बढ़ाने वाले हैं, यह देखते हुए कि रिलीज में अभी 4 हफ्ते बाकी हैं और फिल्म की देशभर में बुकिंग अभी बाकी है।

माना जा रहा है कि यह भारत में 100 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग ले सकती है जो मुकाम अब तक किसी हॉलीवुड फिल्म ने यहां हासिल नहीं किया।

एंथनी और जो रूसो की निर्देशित और रॉबर्ट डाउनी जूनियर अभिनीत 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 17 दिसंबर को भारत में रिलीज हो रही है।

ADVERTISEMENT