
अजय देवगन और रोहित शेट्टी फिर आए साथ, 'गोलमाल' की पांचवीं किस्त पर लगी मुहर
क्या है खबर?
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोलमाल' फ्रैंचाइजी की सभी किस्तों ने दर्शकों को खूब हंसाया है।
अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के अब तक 4 भाग 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन' आ चुके हैं और चारों बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए।
अब रोहित और अजय एक बार फिर साथ आ गए हैं। आखिरकार 'गोलमाल' की पांचवीं किस्त पर मुहर लग गई है।
गोलमाल 5
2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'गोलमाल 5' की कहानी पर काम शुरू हो चुका है और इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू हो जाएगी।
'गोलमाल 5' में अजय के अलावा अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। सभी सितारे अपने-अपने किरदार को दोहराते दिखाई देंगे।
कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
फ्रैंचाइजी
'गोलमाल' फ्रैंचाइजी के बारे में जानिए
'गोलमाल' साल 2006 में रिलीज हुई थी, जबकि इसका दूसरा भाग 'गोलमाल रिटर्न्स' को 2008 में रिलीज किया गया था।
'गोलमाल' की तीसरा भाग 2010 में आया था, जबकि 2017 में 'गोलमाल अगेन' ने दर्शकों को खूब हंसाया है।
अब करीब 8 साल बाद इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी का पांचवां भाग आ रहा है।
जहां 'गोलमाल', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन' को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, वहीं 'गोलमाल रिटर्न्स' OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।