Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रोहित शेट्टी सात महीने में बनाएंगे 'सिंघम 3', जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
मनोरंजन

रोहित शेट्टी सात महीने में बनाएंगे 'सिंघम 3', जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

रोहित शेट्टी सात महीने में बनाएंगे 'सिंघम 3', जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
लेखन नेहा शर्मा
Nov 15, 2021, 12:21 pm 3 मिनट में पढ़ें
रोहित शेट्टी सात महीने में बनाएंगे 'सिंघम 3', जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
अजय देवगन अभिनीत ‘सिंघम 3’ पर बोले रोहित शेट्टी

निर्देशक रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सूर्यवंशी' को दर्शकों ने बेहद सराहा है और बॉक्स ऑफिस पर अब भी उनकी इस फिल्म का जलवा बरकरार है। इसकी रिलीज के बाद ही रोहित शेट्टी ने ऐलान कर दिया था कि वह अब 'सिंघम 3' लेकर आएंगे। 'सिंघम' एक हिट फ्रेंचाइजी है। ऐसे में इसके तीसरे भाग को लेकर भी दर्शक बराबर उत्साहित हैं। हाल ही में शेट्टी ने इस पर बात की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

खुलासा
अगले साल के अंत तक शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

रोहित शेट्टी ने कहा, "अजय अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं, इसलिए हम अगले साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर पाएंगे, उससे पहले नहीं। मैं समझता हूं कि 'सूर्यवंशी' के उत्साह के चलते लोग 'सिंघम' चाहते हैं, लेकिन तकनीकी रूप से हम 2023 तक फिल्म को रिलीज नहीं करेंगे।" उन्होंने कहा, "यह एक बड़ी एक्शन फिल्म है। अगर नवंबर, दिसंबर 2022 तक हम शूटिंग शुरू करते हैं तो भी मुझे इसे खत्म करने में सात महीने लगेंगे।"

बयान
फिल्म की कहानी के बारे में क्या बोले शेट्टी?

शेट्टी ने कहा, "मैंने कई जगह पढ़ा कि यह कश्मीर में सेट है और अनुच्छेद 370 है। ये तो मुझे भी नहीं पता, लेकिन किसी भी बड़े पैमाने की फिल्म के साथ ऐसा होता है। लोग अपनी कहानियां लिखते हैं।" उन्होंने कहा, "हमारे पास फिल्म की कहानी को लेकर एक बेसिक आइडिया है, लेकिन अभी तक फाइनल ड्राफ्ट तैयार नहीं हुआ है। 'सिंघम 3' बहुत आगे का काम है। पहले फिल्म 'सर्कस' का काम खत्म करना है।"

लोकप्रियता
बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी है 'सिंघम'

'सिंघम' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'सिंघम' 2011 में रिलीज हुई थी। यह साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म में अजय के अलावा प्रकाश राज और अभिनेत्री काजल अग्रवाल नजर आई थीं। इस सीरीज की दूसरी फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' 2014 में रिलीज हुई। इसका निर्देशन भी रोहित ने किया था, जिसमें अजय के साथ करीना कपूर खान और अनुपम खेर दिखे थे। दोनों फिल्में सफल रही थीं।

चर्चा
'सूर्यवंशी' को लेकर सुर्खियों में हैं रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी इन दिनों फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर लोगों से खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली है। 5 नवंबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म से सिनेमाघरों की रौनक लौट आई है। इस सफलता के लिए 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर शेट्टी को सम्मानित भी किया है। बता दें, 'सूर्यवंशी' ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
सिंघम
बॉलीवुड समाचार
रोहित शेट्टी
सूर्यवंशी
ताज़ा खबरें
एजबेस्टन टेस्ट: पंत और जडेजा की बदौलत मजबूत स्थिति में भारत, ऐसा रहा पहला दिन
एजबेस्टन टेस्ट: पंत और जडेजा की बदौलत मजबूत स्थिति में भारत, ऐसा रहा पहला दिन खेलकूद
बेड खरीदते से पहले इन बातों पर दें ध्यान, होगा सही चयन
बेड खरीदते से पहले इन बातों पर दें ध्यान, होगा सही चयन लाइफस्टाइल
#Exclusive: BPCL में विलय के बाद लगभग 600 BORL कर्मचारियों का डिमोशन, सालों की मेहनत बर्बाद
#Exclusive: BPCL में विलय के बाद लगभग 600 BORL कर्मचारियों का डिमोशन, सालों की मेहनत बर्बाद देश
एजबेस्टन टेस्ट: ऋषभ पंत ने लगाया शानदार शतक, बनाए ये बेहतरीन रिकॉर्ड्स
एजबेस्टन टेस्ट: ऋषभ पंत ने लगाया शानदार शतक, बनाए ये बेहतरीन रिकॉर्ड्स खेलकूद
कारों में लगती हैं ये लाइटें, हैलोजन और LEDs के अलावा और भी हैं कई विकल्प
कारों में लगती हैं ये लाइटें, हैलोजन और LEDs के अलावा और भी हैं कई विकल्प ऑटो
सिंघम
रोहित शेट्टी ने की पुष्टि, अजय देवगन के साथ बनाएंगे 'सिंघम 3'
रोहित शेट्टी ने की पुष्टि, अजय देवगन के साथ बनाएंगे 'सिंघम 3' मनोरंजन
रोहित शेट्टी और अजय जल्द करेंगे 'सिंघम 3' की घोषणा, जानिए कैसी होगी कहानी
रोहित शेट्टी और अजय जल्द करेंगे 'सिंघम 3' की घोषणा, जानिए कैसी होगी कहानी मनोरंजन
रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, बन सकते हैं विलेन
रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, बन सकते हैं विलेन मनोरंजन
'सूर्यवंशी' के बाद रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार
'सूर्यवंशी' के बाद रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार मनोरंजन
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
मेगाबजट फिल्मों की हुई वापसी, 150 करोड़ से ज्यादा है इन फिल्मों का बजट
मेगाबजट फिल्मों की हुई वापसी, 150 करोड़ से ज्यादा है इन फिल्मों का बजट मनोरंजन
'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर जारी, एकतरफा प्यार के इंतकाम की कहानी है फिल्म
'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर जारी, एकतरफा प्यार के इंतकाम की कहानी है फिल्म मनोरंजन
जॉन के साथ फिर काम करना चाहते हैं वरुण, बोले- 'ढिशूम' का सीक्वल बन सकता है
जॉन के साथ फिर काम करना चाहते हैं वरुण, बोले- 'ढिशूम' का सीक्वल बन सकता है मनोरंजन
सलमान के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी
सलमान के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी मनोरंजन
इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर
इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर मनोरंजन
और खबरें
रोहित शेट्टी
'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी
'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी मनोरंजन
2 जुलाई से शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का प्रसारण, यहां देखिए प्रोमो
2 जुलाई से शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का प्रसारण, यहां देखिए प्रोमो मनोरंजन
'KKK 12' में सबसे ज्यादा जन्नत जुबैर की फीस, जानिए अन्य अभिनेत्रियों की कमाई
'KKK 12' में सबसे ज्यादा जन्नत जुबैर की फीस, जानिए अन्य अभिनेत्रियों की कमाई मनोरंजन
'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी
'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी मनोरंजन
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि मनोरंजन
और खबरें
सूर्यवंशी
मकर संक्रांति पर अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' गुजरात में फिर से हुई रिलीज
मकर संक्रांति पर अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' गुजरात में फिर से हुई रिलीज मनोरंजन
2021 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनी अल्लू की 'पुष्पा'
2021 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनी अल्लू की 'पुष्पा' मनोरंजन
इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई 'जय भीम', 'शेरशाह' दूसरे नंबर पर
इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई 'जय भीम', 'शेरशाह' दूसरे नंबर पर मनोरंजन
भारतीयों के लिए दूसरी सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बनी 'सूर्यवंशी'
भारतीयों के लिए दूसरी सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बनी 'सूर्यवंशी' मनोरंजन
अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज
अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022