NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / काजल अग्रवाल ने बढ़ाई फीस, पहली बार किसी फिल्म के लिए ले रहीं दो करोड़ रुपये
    अगली खबर
    काजल अग्रवाल ने बढ़ाई फीस, पहली बार किसी फिल्म के लिए ले रहीं दो करोड़ रुपये
    काजल अग्रवाल ने बढ़ाई फीस

    काजल अग्रवाल ने बढ़ाई फीस, पहली बार किसी फिल्म के लिए ले रहीं दो करोड़ रुपये

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 29, 2021
    11:48 am

    क्या है खबर?

    पहले जहां शादी के बाद अभिनेत्रियों का करियर खत्म मान लिया जाता था, वहीं आज के समय में शादी के बाद भी अभिनेत्रियां सुपरहिट फिल्में दे रही हैं।

    अब अभिनेत्री काजल अग्रवाल को ही ले लीजिए, जिनकी डिमांड शादी के बाद बढ़ गई है। काजल अपनी अगली हिंदी फिल्म के लिए दो करोड़ रुपये फीस ले रही हैं।

    काजल के करियर की यह पहली फिल्म है, जिसके लिए वह इतनी फीस ले रही हैं।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    रिपोर्ट

    फिल्म के लिए काजल को मिल रहे दो करोड़ रुपये

    पिछले काफी समय से चर्चा है कि काजल हिंदी फिल्म 'उमा' में नजर आएंगी।

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए काजल को दो करोड़ रुपये मिल रहे हैं।

    बताया जा रहा कि अब तक के फिल्मी करियर में काजल को पहली बार इतनी मोटी रकम ऑफर हुई है।

    काजल जल्द ही तमिल फिल्म 'पेरिस पेरिस' में नजर आएंगी, जो कंगना रनौत की हिट फिल्म 'क्वीन' का रीमेक है। किन्हीं कारणों से फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है।

    योजना

    ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में काम करने के मूड में काजल

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अब काजल ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में काम करना चाहती हैं।

    वह अलग-अलग भाषाओं में चिरंजीवी से लेकर महेश बाबू, विशाल से कार्थी और अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन जैसे कई बड़े-बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।

    हालांकि, शादी के बाद काजल अपनी रणनीति बदलते हुए परिणाम की चिंता किए बिना ज्यादा फिल्मों में काम करने की प्लानिंग कर रही हैं। वह बड़ी सावधानी से फिल्में चुन रही हैं।

    जानकारी

    जानिए फिल्म 'उमा' के बारे में

    'उमा' एक महिला केंद्रित फिल्म है। सुजॉय घोष इस फिल्म के 'क्रिएटिव प्रोड्यूसर' होंगे। अविषेक घोष के 'AVMA मीडिया' और मंत्रराज पालीवाल के 'मिराज ग्रुप' के बैनर तले इसका निर्माण किया जाएगा।

    'उमा' का निर्देशन तथागता सिंघा करेंगी। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म होगी।

    यह शादी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक कुलीन घर की कहानी है, जहां पूरा परिवार इकट्ठा होता है और तभी वहां एक अनजान शख्स 'उमा' के आने से कहानी नया मोड़ लेती है।

    शुरुआत

    काजल ने 'सिंघम' से किया था बॉलीवुड में आगाज

    काजल ने 2011 में दक्षिण भारतीय सिनेमा से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

    इसके बाद काजल 'स्पेशल 26', 'दो लफ्जों की कहानी', 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों में नजर आईं। काजल जल्द ही फिल्म 'आचार्य' में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ नजर आएंगी।

    वह प्रवीण सत्तारू के निर्देशन में बन रही फिल्म में नागार्जुन के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

    जानकारी

    बीते साल शादी के बंधन में बंधीं काजल

    काजल अग्रवाल ने बीते साल 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी की थी। उनकी शादी खासा चर्चा का विषय रही थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिन्हें फैंस ने बेहद पसंद भी किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार
    नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने कोर्ट को बताया, सोनिया-राहुल ने अपराध से 142 करोड़ रुपये कमाए नेशनल हेराल्ड
    अपने इंस्टाग्राम रील्स को कैसे बनाएं बेहतर? यहां जानिए आसान तरीका इंस्टाग्राम
    IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    मनोरंजन

    'फिलहाल 2' का फर्स्ट लुक जारी, अक्षय बोले- इस बार मोहब्बत सीधे रूह को छुएगी अक्षय कुमार
    अमिताभ और अभिषेक के बाद OTT पर कदम रखने जा रहीं हैं जया बच्चन अमिताभ बच्चन
    '3 इडियट्स' में काम करने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे अभिनेता अली फजल आमिर खान
    थ्रिलर वेब सीरीज 'ए टिकट टू सीरिया' का निर्माण करेंगे नीरज पांडे मुंबई

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    फेसबुक फ्रेंड को शादी से इंकार करने पर अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर हमला, अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड समाचार
    शादी के बंधन में बंधे काजल अग्रवाल और गौतम किचलू, देखिए इनसाइड तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    सुपरस्टार चिरंजीवी मिले कोरोना वायरस से संक्रमित, रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    काजल अग्रवाल ने दिखाई हनीमून रूम की तस्वीरें, 37 लाख रुपये है एक रात का किराया बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025