NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अजय देवगन की 'सिंघम 3' में दिखेंगे रणवीर सिंह और अक्षय कुमार
    मनोरंजन

    अजय देवगन की 'सिंघम 3' में दिखेंगे रणवीर सिंह और अक्षय कुमार

    अजय देवगन की 'सिंघम 3' में दिखेंगे रणवीर सिंह और अक्षय कुमार
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 08, 2021, 06:36 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अजय देवगन की 'सिंघम 3' में दिखेंगे रणवीर सिंह और अक्षय कुमार
    'सिंघम 3' में दिखेंगे रणवीर और अक्षय

    सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्मों का बॉलीवुड में अपना दबदबा रहा है। इस फ्रेंचाइजी की अब तक दो फिल्में बन चुकी हैं। इनमें 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' का नाम शामिल है। पिछले कुछ समय से 'सिंघम 3' को लेकर चर्चा चल रही है। हाल में जानकारी सामने आई थी कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन जल्द इस फिल्म की घोषणा करेंगे। अब ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी नजर आएंगे।

    क्लाइमेक्स सीन में दिखेंगे रणवीर और अक्षय

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सिंघम 3' में रणवीर और अक्षय भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। सूत्र ने बताया कि रोहित की कॉप यूनिवर्स के दो और हीरो रणवीर और अक्षय फिल्म में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि वे दोनों फिल्म के क्लाइमेक्स सीन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। रिपोर्ट की मानें तो उनका किरदार उसी तरह का होगा, जैसे फिल्म 'सूर्यवंशी' में अजय और रणवीर ने काम किया है।

    आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर होगी 'सिंघम 3'

    पिंकविला को एक सूत्र ने कहा था, "फिल्म 'सिंघम' गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। इसकी अगली कड़ी 'सिंघम रिटर्न्स' मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी थी। अब रोहित और अजय चीजों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'सिंघम 3' आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है।" सूत्र ने आगे बताया कि इस फिल्म में हीरो आतंकवादी संगठनों को पकड़ने के लिए पाकिस्तान की यात्रा करता है।

    ऐसी होगी फिल्म की कहानी

    खबरों की मानें तो 'सिंघम 3' में अजय और जैकी श्रॉफ के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। सूत्र की मानें तो फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां से 'सूर्यवंशी' खत्म हुई थी। बहादुर पुलिस वाले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लिए रवाना होंगे, ताकि आतंकी संगठनों के मुखिया का पता लगाया जा सके। उनकी नजर दुनिया के नक्शे से भारत को नष्ट करने की है। फिल्म की शूटिंग 2022 की आखिरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

    ऐसी हैं इस फ्रेंचाइजी की फिल्में

    सिंघम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'सिंघम' 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म की हिन्दी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म में अजय के अलावा प्रकाश राज और अभिनेत्री काजल अग्रवाल नजर आई थीं। इस सीरीज की दूसरी फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' 2014 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन भी रोहित ने किया था, जिसमें अजय के साथ करीना कपूर और अनुपम खेर दिखे थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    पालतू जानवर शारीरिक और मानसिक तनाव कम करने में करते हैं मदद, जानिए कैसे  पालतू जानवर
    जन्मदिन विशेष: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष 5 बल्लेबाज  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    PCB अध्यक्ष नजम सेठी ने BCCI सचिव जय शाह को दी धमकी- रिपोर्ट  BCCI

    अक्षय कुमार

    'सेल्फी' का पहल गाना 'मैं खिलाड़ी' जारी, इमरान हाशमी ने 10 दिनों तक की रिहर्सल  इमरान हाशमी
    सी शंकरन नायर की बायोपिक में अक्षय कुमार संग नहीं होगी कोई अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    'सेल्फी' के बाद कतार में अक्षय कुमार की ये फिल्में, जानें कब हो सकती हैं रिलीज सेल्फी फिल्म
    अक्षय कुमार की 'सेल्फी' से पहले फिल्मस्टार पर बन चुकी हैं ये बॉलीवुड फिल्में शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    'दंगल' को पीछे छोड़ भारत में 'पठान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर शाहरुख खान
    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है?  कियारा आडवाणी
    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें अभिषेक बच्चन
    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी

    अजय देवगन

    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज तब्बू
    अजय देवगन ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल को दी शादी की शुभकामना, साझा किया पोस्ट सुनील शेट्टी
    अजय देवगन के भतीजे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा- रिपोर्ट रवीना टंडन
    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर इस दिन होगा रिलीज  तब्बू

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह की 'सर्कस' जल्द OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें यह फिल्म  सर्कस फिल्म
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  करण जौहर
    रणवीर सिंह ने YRF से फिर मिलाया हाथ? पिछले साल एजेंसी से हुए थे अलग यशराज फिल्म्स
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट अजय देवगन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023