Page Loader
रणवीर सिंह ने पहनी 2 करोड़ रुपये की डायमंड की चेन, वीडियो हो रहा वायरल 
रणवीर सिंह ने पहनी 2 करोड़ रुपये की चेन

रणवीर सिंह ने पहनी 2 करोड़ रुपये की डायमंड की चेन, वीडियो हो रहा वायरल 

May 09, 2024
11:40 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। वे दीपिका पादुकोण से शादी के 6 साल बाद पिता बनने जा रहे हैं। रणवीर हाल ही में 'टिफनी एंड कंपनी' के स्टोर लॉन्च में शामिल हुए थे, जहां वह स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। उन्होंने सफेद रंग की शर्ट और मैचिंग पैंट पहनी थी। हालांकि, इस दौरान रणवीर की डायमंड चेन ने सबका ध्यान खींच लिया। फ्री फ्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस चेन की कीमत 2 करोड़ रुपये है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए झलक

फिल्में

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर 

रणवीर को आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब रणवीर निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। अभिनेता इन दिनों इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। रणवीर के पास फरहान अख्तर की सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'डॉन' की तीसरी किस्त 'डॉन 3' भी है। इसमें उनकी जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।