Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'बैजू बावरा' की शूटिंग कब शुरू करेंगे रणवीर-आलिया?
मनोरंजन

फिल्म 'बैजू बावरा' की शूटिंग कब शुरू करेंगे रणवीर-आलिया?

फिल्म 'बैजू बावरा' की शूटिंग कब शुरू करेंगे रणवीर-आलिया?
लेखन नेहा शर्मा
Jan 13, 2022, 01:00 pm 3 मिनट में पढ़ें
फिल्म 'बैजू बावरा' की शूटिंग कब शुरू करेंगे रणवीर-आलिया?
'बैजू बावरा' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं आलिया-रणवीर

काफी समय से फिल्म 'बैजू बावरा' का रीमेक सुर्खियों में हैं। आए दिन इससे जुड़े नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब खबर है कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने फिल्म की शूटिंग के लिए कमर कस ली है। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने एक खास प्लान बनाया है। उन्होंने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के पोस्ट प्रोडक्शन के साथ-साथ 'बैजू बावरा' का प्री-प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं और क्या जानकारी मिली है।

रिपोर्ट
सात-आठ महीने में शुरू होने वाली है शूटिंग

पिंकविला को फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रणवीर और आलिया फिलहाल फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों 2022 के मध्य तक 'बैजू बावरा' की शूटिंग शुरू करेंगे। रणवीर और आलिया के अलावा एक और लीडिंग एक्ट्रेस भी फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म को अगले सात से आठ महीने में शूट किया जाएगा। फिल्म के लिए भव्य सेट तैयार किया जा रहा है, जिसकी डिजाइनिंग का काम शुरू हो गया है।

फिल्में
भंसाली के साथ पहले भी काम कर चुके हैं रणवीर-आलिया

'बैजू बावरा' के जरिए रणवीर चौथी बार भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। सबसे पहले दोनों ने फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में साथ काम किया था। इसके बाद वे 'बाजीराव मस्तानी' के लिए साथ आए और फिर दोनों ने 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्म में साथ काम किया। दूसरी तरफ आलिया को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के जरिए पहली बार भंसाली का साथ मिला। अब दूसरी बार फिल्म 'बैजू बावरा' से वह उनके निर्देशन में काम करने जा रही हैं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

रणवीर-आलिया पहले भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों पहली बार 2019 में 'गली बॉय' के लिए साथ आए थे, जो हिट रही थी। फिर उनकी जोड़ी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए बनी और अब वे तीसरी बार साथ आ रहे हैं।

फिल्म
जानिए फिल्म 'बैजू बावरा' के बारे में

'बैजू बावरा' 1952 में रिलीज हुई थी। यह म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। प्रसिद्ध संगीतज्ञ बैजू बावरा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अकबर के शासनकाल के इर्द-गिर्द बुना गया। फिल्म में दिखाया गया कि बैजू बावरा अपने पिता की मौत का बदला संगीत सम्राट तानसेन से लेना चाहता है, जो अकबर के दरबार के नव रत्नों में से एक थे। फिल्म में भारत भूषण और मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ने मुख्य किरदार निभाया था।

फिल्में
ये हैं रणवीर और आलिया की आने वालीं फिल्में

रणवीर फिल्म 'सर्कस' में दिखाई देंगे। वह तमिल फिल्म 'अन्नियन' के हिंदी रीमेक से जुड़े हैं। फिल्म 'तख्त' रणवीर के खाते से जुड़ी है। 'जयेशभाई जोरदार' भी उनकी आगामी बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। 'सिम्बा 2' में भी रणवीर नजर आएंगे। वह इस फिल्म को शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आलिया के पास फिल्म 'RRR' है। इसके जरिए वह साउथ में कदम रखने जा रही हैं। उन्हें फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'डार्लिंग्स' में भी देखा जाएगा।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
आलिया भट्ट
रणवीर सिंह
संजय लीला भंसाली
बैजू बावरा
ताज़ा खबरें
असम: बाढ़ में डूबे 1,000 से अधिक गांव; 6 लाख लोग प्रभावित, 9 की मौत
असम: बाढ़ में डूबे 1,000 से अधिक गांव; 6 लाख लोग प्रभावित, 9 की मौत देश
अमिताभ से जैकी श्रॉफ तक, पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये बॉलीवुड सितारे
अमिताभ से जैकी श्रॉफ तक, पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये बॉलीवुड सितारे मनोरंजन
घर के आंगन को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके
घर के आंगन को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
इनोवा के फेसलिफ्ट वेरिएंट पर काम कर रही टोयोटा, अगले साल देगी दस्तक
इनोवा के फेसलिफ्ट वेरिएंट पर काम कर रही टोयोटा, अगले साल देगी दस्तक ऑटो
KKR बनाम LSG: हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुई कोलकाता, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
KKR बनाम LSG: हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुई कोलकाता, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
बॉलीवुड समाचार
जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल, खुद किया ऐलान
जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल, खुद किया ऐलान मनोरंजन
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर'
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' मनोरंजन
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका?
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका? मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं?
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं? मनोरंजन
क्या अक्षय कुमार की 'मिशन सिंड्रेला' OTT सीरीज में होगी तब्दील?
क्या अक्षय कुमार की 'मिशन सिंड्रेला' OTT सीरीज में होगी तब्दील? मनोरंजन
और खबरें
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग मनोरंजन
रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां
रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां मनोरंजन
रणवीर और आलिया अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट जारी
रणवीर और आलिया अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट जारी मनोरंजन
'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए फिर साथ आएंगे आलिया और वरुण
'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए फिर साथ आएंगे आलिया और वरुण मनोरंजन
'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर-आलिया समेत बाकी कलाकारों ने कितनी ली फीस?
'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर-आलिया समेत बाकी कलाकारों ने कितनी ली फीस? मनोरंजन
और खबरें
रणवीर सिंह
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि मनोरंजन
इस सीन को लेकर मुसीबत में फंसी 'जयेशभाई जोरदार', फिल्म के खिलाफ याचिका दायर
इस सीन को लेकर मुसीबत में फंसी 'जयेशभाई जोरदार', फिल्म के खिलाफ याचिका दायर मनोरंजन
गुजराती अंदाज में गुदगुदाने आए रणवीर, फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर रिलीज
गुजराती अंदाज में गुदगुदाने आए रणवीर, फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर रिलीज मनोरंजन
फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में सुपरहीरो बनने वाले हैं रणवीर
फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में सुपरहीरो बनने वाले हैं रणवीर मनोरंजन
'गली बॉय' से मशहूर हुए रैपर एमसी तोड़ फोड़ का निधन, रणवीर-सिद्धांत ने दी श्रद्धांजलि
'गली बॉय' से मशहूर हुए रैपर एमसी तोड़ फोड़ का निधन, रणवीर-सिद्धांत ने दी श्रद्धांजलि मनोरंजन
और खबरें
संजय लीला भंसाली
मल्लिका से संजय लीला भंसाली तक, ये कलाकार लगाते हैं मां का सरनेम
मल्लिका से संजय लीला भंसाली तक, ये कलाकार लगाते हैं मां का सरनेम मनोरंजन
संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकते हैं कार्तिक आर्यन
संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकते हैं कार्तिक आर्यन मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? भंसाली की 'सांवरिया' से डेब्यू करने वाले थे प्रतीक बब्बर
क्या आप जानते हैं? भंसाली की 'सांवरिया' से डेब्यू करने वाले थे प्रतीक बब्बर मनोरंजन
संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन
संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन मनोरंजन
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में दिख सकते हैं अल्लू अर्जुन
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में दिख सकते हैं अल्लू अर्जुन मनोरंजन
और खबरें
बैजू बावरा
'बैजू बावरा' पर टिका दीपिका का दिल, जताई रणवीर संग काम करने की इच्छा- रिपोर्ट
'बैजू बावरा' पर टिका दीपिका का दिल, जताई रणवीर संग काम करने की इच्छा- रिपोर्ट मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022