LOADING...
'ओह माय गॉड्डेस' में सामने आया रानी मुखर्जी की एंट्री का सच, पटरी से उतरी बातचीत
'ओह माय गॉड्डेस' में नहीं दिखेंगी रानी मुखर्जी

'ओह माय गॉड्डेस' में सामने आया रानी मुखर्जी की एंट्री का सच, पटरी से उतरी बातचीत

Mar 06, 2026
01:10 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड गलियारों में काफी समय से चर्चा थी कि रानी मुखर्जी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'ओह माय गॉड्डेस' में नजर आएंगी। हालांकि, अब इस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। खबर है कि रानी को इस फिल्म के लिए कभी साइन किया ही नहीं गया था। प्रशंसकों के बीच इस नई जोड़ी को लेकर काफी उत्साह था, लेकिन क्या था कास्टिंग का पूरा सच आइए जानते हैं।

निराशा

फैंस की उम्मीदों पर फिरा पानी

अक्षय-रानी के पहली बार रुपहले पर्दे पर एक साथ नजर आने की खबर ने फैंस को उत्साहित कर दिया था, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रानी अब 'OMG' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का हिस्सा नहीं हैं। फैंस दोनों सितारों को साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित थे, लेकिन रानी के फिल्म से अलग होने के कारण अक्षय के साथ अब उनका ये बहुप्रतीक्षित मिलन ठंडे बस्ते में चला गया है।

किरदार

रानी ने दिखाई थी दिलचस्पी, फिर भी नहीं बनीं फिल्म का हिस्सा

अक्षय की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'OMG' के तीसरे भाग 'ओह माय गॉड्डेस' में रानी की एंट्री को लेकर चल रही खबरें अब पूरी तरह अफवाह साबित हुई हैं। रानी को फिल्म में मुख्य नायक के तौर पर लेने की बात चल रही थी, जबकि अक्षय पिछले भागों की तरह ही एक खास कैमियो करने वाले थे। रानी ने फिल्म की कहानी सुनी थी और इसमें दिलचस्पी भी दिखाई थी, लेकिन बात उससे आगे नहीं बढ़ पाई।

Advertisement

उत्साह

साथ काम करने को उत्साहित थे अक्षय-रानी

सूत्र ने बताया, "अक्षय-रानी के बीच सालों पुराने और बहुत अच्छे रिश्ते हैं। वो दोनों पहली बार एक साथ काम करने के लिए वास्तव में उत्साहित भी थे, लेकिन वो बातचीत बहुत शुरुआती दौर की थी।" दोनों सितारों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर केवल चर्चा हुई थी, लेकिन बात कभी आधिकारिक साइनिंग या कॉन्ट्रैक्ट तक नहीं पहुंची। धर्म, आस्था व धार्मिक संस्थाओं पर करारे प्रहार के लिए मशहूर 'OMG' फ्रेंचाइजी इस बार बिल्कुल नए कलेवर में लौटने वाली है।

Advertisement

कहानी

'ओह माय गॉड्डेस' में दिखेगा 'नारी शक्ति' का दिव्य रूप

ओह माय गॉड' और 'ओह माय गॉड 2' की सफलता के बाद निर्माता तीसरी किस्त 'ओह माय गाॅड्डेस' को 'नारी शक्ति' के ईश्वरीय दृष्टिकोण के साथ पेश करने की तैयारी में हैं। जहां पिछली फिल्मों में भगवान कृष्ण और भगवान शिव के दूत के रूप में पुरुष प्रधान दृष्टिकोण दिखाया गया था, वहीं इस बार कहानी 'देवी' के इर्द-गिर्द बुनी जाएगी। रानी के फिल्म से बाहर होने के बाद फिल्म के लिए दूसरी हीरोइन की तलाश जारी है।

आगामी फिल्म

'किंग' में नजर आएंगी रानी

'ओह माय गॉड्डेस' की शूटिंग मई-जून 2026 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि रानी की हालिया रिलीज फिल्म 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के ंडे गाड़ दिए हैं। अब जल्द ही उन्हें शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'किंग' में देखा जाएगा। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनका एक खास कैमियो होने वाला है। ये फिल्म क्रिसमस 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Advertisement