
रणदीप हुड्डा ने बताया, क्यों रहते हैं बॉलीवुड की पार्टियों और ग्लैमर से दूर
क्या है खबर?
रणदीप हुड्डा पर्दे पर अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अपने फिल्मों के चयन से भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
'रंगरसिया' और सरबजीत जैसी फिल्मों में उनके काम की खूब तारीफ हुई। इसके बाद से ही उन्हें 'बायोपिक मैन' कहा जाने लगा।
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने के बाद भी रणदीप किसी स्टार पार्टी में नजर नहीं आते हैं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी वजह बताई है।
पार्टी
इस वजह से सितारों की पार्टियों से रहते हैं दूर
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में रणदीप ने बताया कि वह क्यों इंडस्ट्री के ग्लैमर से दूर रहते हैं। वह खुद को दिखावटी नहीं बनाना चाहते हैं। इसलिए वह ऐसी पार्टियों में जाने से बचते हैं जहां खुद को खुश और ग्लैमरस दिखाना पड़ता है, भले ही असल जिंदगी में आप कितनी भी मुश्किलों में क्यों न हों।
उनका कहना है कि वह खुद के प्रति ईमानदार हैं और जानते हैं कि उनका काम दूसरों को खुश रखना नहीं है।
बयान
फिल्मी दुनिया के बाहर के लोगों संग बिताते हैं समय
रणदीप फिल्मी लोगों से ज्यादा बाहरी लोगों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।
रणदीप कहते हैं, "मैं फिल्मी लोगों से ज्यादा असल लोगों के साथ समय बिताना पसंद करता हूं। एक दौर के बाद सब अकेले पड़ जाते हैं। अगर आप सफल हैं तो आप खुद को सबसे अलग कर लेते हैं। आपको असलियत के ज्यादा से ज्यादा करीब रहना चाहिए और इसका सबसे अच्छा तरीका है अपनी मां से बात करना। वह आपको सीधा रखती है।"
रिलेशनशिप
दिवाली पर किया था लिन लैशराम के साथ रिश्ते को सार्वजनिक
निजी जीवन की बात करें तो इस साल दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था।
दिवाली पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने स्वीकारा था कि वह मॉडल-अभिनेत्री लिन लैशराम के साथ रिश्ते में हैं।
लिन मणिपुर की रहने वाली हैं। 2008 में मिस नॉर्थईस्ट प्रतियोगिता में उन्होंने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में वह पहली रनर अप घोषित हुई थीं।
वह रिएलिटी शो 'किंगफिशर कैलेंडर गर्ल' में हिस्सा रह चुकी थीं।
स्वतंत्र वीर
वीर सावरकर की बायोपिक में आएंगे नजर
9 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रणदीप की वेब सीरीज 'कैट' रिलीज हो रही है।
इसके अलावा वह वीर सावरकर की बायोपिक 'स्वतंत्रवीर सावरकर' में काम कर रहे हैं। इस साल सावरकर जयंती पर उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया था।
रणदीप इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं।
मार्च में इस फिल्म की घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'कुछ कहानियां बताई जाती हैं और कुछ कहानियां जी जाती हैं।'
पोल