NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'राम सेतु' से 'डॉक्टर जी' तक, अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में
    अगली खबर
    'राम सेतु' से 'डॉक्टर जी' तक, अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में
    अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में

    'राम सेतु' से 'डॉक्टर जी' तक, अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 24, 2022
    11:12 pm

    क्या है खबर?

    अक्टूबर का महीना मनोरंजन जगत के लिए खास है। इस महीने ही दशहरा और दिवाली जैसे लोकप्रिय त्योहार हैं। आमतौर पर त्योहार के मौके पर फिल्में अच्छी कमाई करती हैं।

    त्योहारों के अवसर को भुनाने के लिए फिल्मों में होड़ लगी रहती है।

    डिस्ट्रीब्यूटर्स को उम्मीद है कि आने वाली फिल्मों को भी 'ब्रह्मास्त्र' की तरह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

    आइए उन फिल्मों पर नजर डालते हैं, जो अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

    #1

    गॉडफादर

    सलमान खान साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ 'गॉडफादर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह कैमियो करते हुए दिखाई देंगे।

    फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। इसका निर्देशन मोहन राजा ने किया है। फिल्म हिंदी और तेलुगु में दर्शकों की बीच आएगी।

    खास बात यह है कि सलमान ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं वसूली है। इस संबंध में चिरंजीवी ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया है।

    #2

    गुडबाय

    विकास बह्ल की फैमिली ड्रामा फिल्म 'गुडबाय' 7 अक्टूबर को रिलीज होगी।

    यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ नीना गुप्ता, रश्मिका मंदाना, एली अवराम और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

    इस फिल्म से 'पुष्पा' फेम रश्मिका बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं।

    इसकी कहानी एक अंतिम संस्कार के आसपास बुनी गई है। इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

    #3

    डॉक्टर जी

    14 अक्टूबर को आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' सिनेमाघरों में आएगी। यह आयुष्मान के मिजाज की एक सोशल कॉमेडी फिल्म है।

    इसमें उनके साथ पर्दे पर रकुल प्रीत सिंह दिखने वाली हैं। फिल्म में आयुष्मान और रकुल प्रीत दोनों डॉक्टर की भूमिका में दिखेंगे।

    शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसका निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है, जबकि इसे जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।

    #4

    डबल XL

    सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की 'डबल XL' 14 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का 'डॉक्टर जी' से क्लैश होगा।

    इसके निर्देशन की बागडोर सतराम रमानी ने संभाली है। फिल्म फैट शेमिंग के मुद्दे के इर्द-गिर्द है। खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए सोनाक्षी और हुमा दोनों ने अपना वजन बढ़ाया है।

    फिल्म में सोनाक्षी के कथित बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल भी दिखेंगे। महत राघवेंद्र को भी फिल्म में देखा जाएगा।

    #5

    कोड नेम: तिरंगा

    'कोड नेम: तिरंगा' देशभक्ति से प्रेरित फिल्म है। इसमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रॉ एजेंट की भूमिका में पर्दे पर दिखेंगी। फिल्म से परिणीति के लुक को सराहा गया था।

    इसमें अभिनेता हार्डी संधू भी अहम भूमिका में दिखने वाले हैं।

    फिल्म एक जासूसी की कहानी है, जो देश के मिशन को पूरा करने पर आधारित है।

    फिल्म 14 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर आएगी। ऐसे में इस फिल्म का क्लैश 'डबल XL' और 'डॉक्टर जी' से होने वाला है।

    #6

    राम सेतु

    अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राम सेतु' दिवाली के खास मौके पर 24 अक्टूबर को रूपहले पर्दे पर आएगी।

    अक्षय फिल्म में एक पुरातत्वविद की भूमिका में नजर आएंगे।

    फिल्म में नुसरत भरूचा को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। नुसरत पहली बार अक्षय के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    इसका निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर अभिषेक शर्मा ने किया है।

    #7

    थैंक गॉड

    इस सूची में अंतिम फिल्म 'थैंक गॉड' है, जो 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर 'राम सेतु' से होगी।

    'थैंक गॉड' में अजय देवगन को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। इसमें वह चित्रगुप्त का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं।

    फिल्म को टी-सीरीज और मारुति इंटरनैशनल ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आगामी फिल्में
    रामसेतु फिल्म
    थैंक गॉड फिल्म
    डॉक्टर जी फिल्म

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    आगामी फिल्में

    11 नवंबर को आएगी राजश्री की 'ऊंचाई', अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    'आदिपुरुष' से 'शहजादा' तक, ये हैं कृति सैनन की आने वाली फिल्में बॉलीवुड समाचार
    कोई ऐक्शन तो कोई कॉमेडी, ये हैं संजय दत्त की आने वाली फिल्में बॉलीवुड समाचार
    अनुराग कश्यप की अगली फिल्म में नजर आएंगी सनी लियोनी बॉलीवुड समाचार

    रामसेतु फिल्म

    'राम सेतु' में अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती हैं जैकलीन फर्नांडीज अक्षय कुमार
    राम जन्मभूमि से 'राम सेतु' की शूटिंग शुरू करेंगे अक्षय, जल्द पहुंचेंगे अयोध्या अक्षय कुमार
    कलाकारों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इन फिल्मों की शूटिंग हुई बाधित अक्षय कुमार
    प्रोड्यूसर ने 'राम सेतु' के 45 क्रू-मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर को बताया गलत अक्षय कुमार

    थैंक गॉड फिल्म

    सिनेमाघरों में पस्त हो रहीं फिल्मों के कारण बदली गई अजय की 'थैंक गॉड' की स्क्रिप्ट बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन की 'थैंक गॉड' के खिलाफ मामला दर्ज, धर्म के अपमान का लगा आरोप बॉलीवुड समाचार
    भाजपा नेता ने 'थैंक गॉड' पर प्रतिबंध लगाने के लिए अनुराग ठाकुर को लिखी चिट्ठी अजय देवगन

    डॉक्टर जी फिल्म

    क्या अगले महीने रिलीज होगी आयुष्मान और रकुल प्रीत की 'डॉक्टर जी'? बॉलीवुड समाचार
    14 अक्टूबर को आएगी आयुष्मान की 'डॉक्टर जी' रिलीज हुआ ट्रेलर फिल्म का ट्रेलर
    'डॉक्टर जी' के साथ 14 अक्टूबर को इन फिल्मों में होगा क्लैश बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025