NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 14 अक्टूबर को रिलीज होगी सोनाक्षी और हुमा की फिल्म 'डबल XL'
    अगली खबर
    14 अक्टूबर को रिलीज होगी सोनाक्षी और हुमा की फिल्म 'डबल XL'
    सोनाक्षी अभिनीत फिल्म 'डबल XL' की रिलीज डेट जारी (तस्वीर: टीजर से)

    14 अक्टूबर को रिलीज होगी सोनाक्षी और हुमा की फिल्म 'डबल XL'

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 22, 2022
    01:41 pm

    क्या है खबर?

    सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी एक साथ फिल्म 'डबल XL' में धमाल मचाने वाली हैं। यह एक महिला केंद्रित फिल्म है। इसका निर्देशन सतराम रमानी ने किया है।

    टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज ने फिल्म के निर्माण का जिम्मा संभाला है।

    अब सोनाक्षी ने एक टीजर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। यह फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

    सोनाक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का टीजर शेयर किया है।

    उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'फ्राई से लेकर मस्ती तक...जीवन में सभी अच्छी चीजें डबल XL साइज में आती हैं! दोस्ती और मस्ती से भरी सपनों की कहानी 14 अक्टूबर, 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है।'

    टीजर में हुमा और सोनाक्षी हंसी-ठिठोली करती नजर आईं। इसमें दोनों अभिनेत्रियां महिलाओं के मोटापे पर बात करती हुई दिखीं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए फिल्म का टीजर

    Instagram post

    A post shared by aslisona on September 22, 2022 at 1:26 pm IST

    क्लैश

    आयुष्मान की 'डॉक्टर जी' से होगा 'डबल XL' का क्लैश

    'डबल XL' कोई खाली स्लॉट में रिलीज नहीं होगी, इसलिए इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

    14 अक्टूबर को ही आयुष्मान खुराना की सोशल कॉमेडी फिल्म 'डॉक्टर जी' बड़े पर्दे पर आ रही है। इसमें उनके साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी बनी है।

    फिल्म में आयुष्मान और रकुल प्रीत दोनों डॉक्टर की भूमिका में दिखेंगे। हालिया रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

    कहानी

    फैट शेमिंग के विषय पर आधारित है 'डबल XL'

    'डबल XL' में फैट शेमिंग के मुद्दे को दर्शकों के बीच रखा जाएगा। खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए सोनाक्षी और हुमा दोनों ने अपना वजन बढ़ाया है, जैसा टीजर में दिखा भी।

    फिल्म हल्के-फुल्के अंदाज में एक गंभीर विषय की पड़ताल करती है। बड़े पैमाने पर फिल्म की शूटिंग भारत में की गई है।

    इस फिल्म में सोनाक्षी के कथित बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल भी दिखाई देंगे। अभिनेता महत राघवेंद्र को भी फिल्म में देखा जाएगा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सोनाक्षी अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनका नाम अभिनेता जहीर के साथ जुड़ता रहा है। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि दोनों जल्द शादी रचा लेंगे।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगी सोनाक्षी और हुमा

    सोनाक्षी दहेज प्रथा पर आधारित वेब फिल्म 'बुलबुल तरंग' में नजर आएंगी। वह कॉमेडी फिल्म 'ककुड़ा' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    इसके अलावा वह निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' को लेकर सुर्खियों में हैं।

    हुमा की बात करें तो वह आगामी फिल्म 'फ्रीडम' का हिस्सा हैं। 'पूजा मेरी जान' और 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' जैसी फिल्मों में भी वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोनाक्षी सिन्हा
    आगामी फिल्में
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार
    तापसी पन्नू बनीं मुंबई में नए अपार्टमेंट की मालकिन, बहन के साथ मिलकर चुकाए इतने करोड़  तापसी पन्नू
    डोनाल्ड ट्रंप अपने बयान से फिर पलटे, कहा- भारत और पाकिस्तान का परमाणु युद्ध मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान तनाव

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: 'इमरजेंसी' से महिमा चौधरी कर रहीं कमबैक, जानिए अभिनेत्री से जुड़ी खास बातें जन्मदिन विशेष
    तुषार कपूर और नसीरुद्दीन शाह की 'मारीच' की रिलीज डेट जारी रोहित शेट्टी
    10 दिनों में 10 किलो कम किया वजन, जेल में सिर्फ पानी पीकर जिंदा रहा- KRK केआरके
    'ब्रह्मास्त्र' से 'जुड़वा 2' तक, खराब रिव्यूज के बावजूद इन फिल्मों ने की अच्छी कमाई जुड़वा 2

    सोनाक्षी सिन्हा

    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने हाल ही में मुंबई में खरीदा घर मुंबई
    जन्मदिन के एक दिन बाद आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा मुंबई
    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत के म्यूजिक वीडियो 'दिल है दीवाना' का टीजर रिलीज परिणीति चोपड़ा
    अजय की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 15 अगस्त को OTT पर हो सकती है रिलीज बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    'पुष्पा 2' में शामिल नहीं हुए हैं मनोज बाजपेयी, खबरों का किया खंडन मनोज बाजपेयी
    फरहान अख्तर की फिल्म में सैनिक की भूमिका निभाएंगे इमरान हाशमी बॉलीवुड समाचार
    'जय भीम' के निर्देशक टीजे ज्ञानवेल फिल्म 'डोसा किंग' का करेंगे निर्देशन बॉलीवुड समाचार
    11 नवंबर को आएगी राजश्री की 'ऊंचाई', अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड समाचार

    लेटेस्ट फिल्में

    18 साल बाद इस साल गर्मियों में आएगी अजय देवगन की फिल्म 'नाम' बॉलीवुड समाचार
    विजय और पूजा हेगड़े की 'बीस्ट' 11 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी नेटफ्लिक्स
    आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग हॉलीवुड समाचार
    मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025