'राम सेतु' की OTT रिलीज की घोषणा, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की 'राम सेतु' इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म क्रिटिक्स को खासा पसंद नहीं आई, लेकिन अपने नाम के कारण दर्शकों के बीच इसकी खूब चर्चा रही।
फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। त्यौहारों में व्यस्त होने के कारण कई दर्शकों ने फिल्म के OTT पर आने का इंतजार किया। उन दर्शकों के लिए अब नई जानकारी सामने आई है।
फिल्म की OTT रिलीज डेट की घोषणा हो गई है।
घोषणा
23 दिसंबर को स्ट्रीम होगी 'राम सेतु'
बुधवार को फिल्म के स्ट्रीमिंग पार्टनर अमेजन प्राइम वीडियो ने फिल्म की स्ट्रीमिंग की जानकारी दी है।
'राम सेतु' 23 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी।
फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भारूचा, अंगद बेदी और नस्सार मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
फिल्म राम सेतु से जुड़े तथ्यों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में भी फंसी थी। फिल्म का लेखन और निर्देशन 'तेरे बिन लादेन' फेम अभिषेक शर्मा ने किया था।
ट्विटर पोस्ट
अमेजन प्राइम पर आएगी फिल्म
get on this high-octane expedition with us 🔍🌊#RamSetuOnPrime, Dec 23
— prime video IN (@PrimeVideoIN) December 21, 2022
@akshaykumar @Asli_Jacqueline @Nushrratt @ActorSatyaDev #AbhishekSharma @vikramix #CapeOfGoodFilms @LycaProductions @Abundantia_Ent #DrChandraprakashDwivedi @ShikhaaSharma03 @Vbfilmwala #MahaveerJain pic.twitter.com/Hi2AEfEkny
कहानी
ऐसी है 'राम सेतु' की कहानी
फिल्म में अक्षय कुमार ने एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभाई है।
डॉक्टर आर्यन (अक्षय) एक नास्तिक आर्कियोलॉजिस्ट है जो सिर्फ प्रमाणों पर विश्वास करता है।
एक प्राइवेट शिपिंग कंपनी निजी फायदे के लिए राम सेतु तोड़ना चाहती है। इसके लिए उसे सुप्रीम कोर्ट में यह साबित करना है कि राम सेतु एक प्राकृतिक संरचना है।
खोज के दौरान आर्यन को हर तथ्य राम सेतु और भगवान राम की ऐतिहासिक प्रामाणिकता सिद्ध करने वाले मिलते हैं और खेल पलट जाता है।
थैंक गॉड
अजय की 'थैंक गॉड' भी प्राइम पर हुई स्ट्रीम
बुधवार को ही अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' भी अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुई है।
अब तक यह फिल्म प्राइम पर रेंटल प्लान के तहत उपलब्ध थी।
बता दें कि बड़े पर्दे पर 'राम सेतु' 'थैंक गॉड' से ही भिड़ी थी। दोनों ही फिल्में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थीं।
'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' दोनों ही फिल्मों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था।
अक्षय कुमार
इस साल रिलीज हुईं अक्षय की पांच फिल्में
25 अक्टूबर को रिलीज हुई 'राम सेतु' इस साल अक्षय की पांचवी फिल्म थी।
सबसे पहले मार्च में अक्षय की 'बच्चन पांडे' रिलीज हुई थी। इसके बाद जून में वह 'सम्राट पृथ्वीराज' में नजर आए।
रक्षाबंधन के मौके पर अक्षय कुमार भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित फिल्म 'रक्षा बंधन' लेकर आए।
इसके बाद सितंबर में उनकी फिल्म 'कठपुतली' डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।
इन सबके बाद अक्टूबर में वह 'राम सेतु' में नजर आए।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
अक्षय की गिनती सबसे ज्यादा व्यस्त अभिनेताओं में होती है। इस साल के बाद भी अक्षय की झोली में कई फिल्में हैं। वह 'सेल्फी', 'OMG 2', 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं।
पोल