Page Loader
अजय देवगन की 'भोला' का टीजर वीडियो जारी, अगले साल आएगी फिल्म
अजय देवगन की 'भोला' का टीजर जारी

अजय देवगन की 'भोला' का टीजर वीडियो जारी, अगले साल आएगी फिल्म

Dec 20, 2022
02:09 pm

क्या है खबर?

'दृश्यम 2' में दर्शकों का दिल जीतने के बाद अजय देवगन अपनी फिल्म 'भोला' पर काम कर रहे हैं। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने फिल्म में निर्देशन की कमान संभाली है। अजय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक टीजर वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने अपने लुक से फैंस को अवगत कराया है। अजय ने टीजर शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'एक चट्टान, सौ शैतान। इस कलयुग में आ रहा है 'भोला' 30 मार्च, 2023 को।'

लुक

टीजर में कैदी के अवतार में दिखे अजय

अजय ने इंस्टाग्राम पर अपने कई लुक शेयर किए हैं। टीजर वीडियो में माथे पर भस्म, लंबे बाल, दाढ़ी और चेहरे के सामने लटकती हथकड़ी के जरिए अजय के अलग अवतार को दिखाने की कोशिश की गई है। उनके लुक को देखकर लग रहा है कि वह एक कैदी के अवतार में हैं। उनके लुक को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है, जिसमें अजय के साथ तब्बू भी नजर आएंगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का नया टीजर