विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में नंगे पैर क्यों पहुंचे राम चरण? वीडियो देख हैरान फैंस
क्या है खबर?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के भव्य रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा लगा था, लेकिन जैसे ही सुपरस्टार राम चरण ने एंट्री ली, हर किसी की नजरें उनके पैरों पर टिक गईं। जहां सितारे डिजाइनर जूतों और महंगे कपड़ों में सजी थी, वहीं राम चरण काले कपड़ों में नंगे पैर चलते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो देख फैंस हैरानी जता रहे हैं। आइए इसके पीछे की वजह जान लें।
अंदाज
काले कपड़ों में नंगे पैर पहुंचे राम चरण
राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ रिसेप्शन में पहुंचे। पूरी तरह से काले कपड़ों में और नंगे पैर चलते हुए अभिनेता ने सबका ध्यान खींचा। दरअसल, राम चरण का ये अंदाज कोई फैशन नहीं, बल्कि उनकी गहरी धार्मिक आस्था का प्रतीक है। दरअसल, अभिनेता इस समय एक कठिन 'दीक्षा' का पालन कर रहे हैं, जिसके कड़े नियमों के चलते उन्होंने इस आलीशान जश्न में भी जूते-चप्पल नहीं पहने। उनकी इस धार्मिक निष्ठा की जमकर तारीफ हो रही है।
श्रद्धा
अयप्पा दीक्षा का पालन कर रहे राम चरण
राम चरण इन दिनों 'अयप्पा दीक्षा' का पालन कर रहे हैं। ये भगवान अयप्पा के भक्तों द्वारा की जाने वाली पवित्र साधना है, जो केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर की तीर्थयात्रा से जुड़ी है। इस व्रत में भक्तों को कई हफ्तों तक सख्त अनुशासन और सात्विक जीवनशैली अपनानी पड़ती है, जिसमें जूते-चप्पल न पहनना और जमीन पर सोना जैसे नियम शामिल होते हैं। उधर वीडियो देख फैंस पूछ रहे हैं, 'इतने बड़े सुपरस्टार ने जश्न में जूते-चप्पल क्यों नहीं पहने?'