LOADING...
विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना को बताया 'तेलुगू राज्यों की नई बहू', वीडियो वायरल
रश्मिका बनीं तेलुगू राज्यों की बहू, बोले विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना को बताया 'तेलुगू राज्यों की नई बहू', वीडियो वायरल

Mar 05, 2026
09:48 am

क्या है खबर?

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब आधिकारिक तौर पर एक नई यात्रा पर निकल पड़ी है। हैदराबाद में आयोजित उनके भव्य रिसेप्शन से पहले मीडिया के सामने आई इस जोड़ी ने न केवल अपने फैंस का दिल जीता, बल्कि अपने खास अंदाज से भी खूब सुर्खियां बटोरीं। जहां रश्मिका का पारंपरिक अवतार और सादगी हर किसी को पसंद आ रही है, वहीं विजय का बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

वीडियो

अब लाइमलाइट में नहीं रहेंगे रश्मिका-विजय

26 फरवरी को एक शाही समारोह में शादी के बंधन में बंधने के बाद रश्मिका-विजय ने 4 मार्च को हैदराबाद के प्रतिष्ठित ताज कृष्णा होटल में एक भव्य रिसेप्शन होस्ट किया। इस खास मौके से पहले पैपराजी और मीडिया से रूबरू होते हुए विजय अपने पुराने 'स्वैग' में नजर आए। पैपराजी के कैमरों की ओर इशारा कर उन्होंने चुटकी ली और कहा, "आज हमें उम्मीद है कि हम ये जश्न खत्म करेंगे और चुपचाप अंडरग्राउंड हो जाएंगे।"

बयान

"तेलुगू राज्यों को मिल गई एक नई बहू"

रिसेप्शन के भव्य आयोजन से पहले विजय-रश्मिका ने हैदराबाद में तेलुगू मीडिया के साथ एक विशेष मुलाकात की। इस दौरान विजय ने मुस्कुराते हुए कहा, "तेलुगू मीडिया हमेशा से हमारा अपना परिवार रहा है और आपकी सभी शुभकामनाओं के लिए मैं दिल से आभारी हूं। हम यहां इसलिए आए ताकि आप सब हमसे मिल सकें और हम आप सभी का आशीर्वाद ले सकें। अब तेलुगू राज्यों को एक नई बहू मिली है, कृपया उनका अच्छे से ख्याल रखना।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

जानकारी

लाल साड़ी में रश्मिका, वेश्ती में विजय

अपने रिसेप्शन के लिए रश्मिका ने एक बेहद खूबसूरत लाल रंग की मैसूर सिल्क साड़ी चुनी थी। इसके साथ उन्होंने भारी सोने के आभूषण पहने थे, वहीं दूसरी ओर विजय ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों का सम्मान करते हुए एक सफेद सिल्क वेश्ती पहनी थी।

Advertisement