LOADING...
राकेश रोशन ने अपने पोते हृदान पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर साझा की खूबसूरत तस्वीर
राकेश रोशन ने अपने पोते के साथ साझा की तस्वीर

राकेश रोशन ने अपने पोते हृदान पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर साझा की खूबसूरत तस्वीर

May 01, 2026
11:47 am

क्या है खबर?

ऋतिक रोशन की तरह उनके दोनों बेटे, रेहान और हृदान रोशन भी लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आ ही जाती हैं। 1 मई को हृदान अपना 18वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर दिग्गज अभिनेता और ऋतिक के पिता, राकेश रोशन ने अपने पाेते को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पोते के साथ एक तस्वीर साझा की और खास मैसेज लिखकर हृदान के दिन को खास बनाया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

पोस्ट

राकेश रोशन ने लिखा ये पोस्ट

दिग्गज अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर हृदान के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, 'और देखते ही देखते वो 18 साल के हो गए! मेरे चहेते नौजवान हृदान रोशन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' हृदान, ऋतिक और सुजैन खान के छोटे बेटे हैं जिनका जन्म साल 2008 में हुआ था। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अपने परिवार के नक्शेकदम पर चलते हुए वह फिल्म निर्माण की पढ़ाई के लिए दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय जा रहे हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement