राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चुक माफ' का टीजर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा
क्या है खबर?
अभिनेता राजकुमार राव को पिछली बार फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की तारीफ तो हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह औंधे मुंह गिरी।
आने वाले समय में राजकुमार एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। 'भूल चुक माफ' भी इन्हीं में से एक है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है।
अब आखिरकार 'भूल चुक माफ' का टीजर सामने आ गया है।
भूल चुक माफ
कब रिलीज होगी फिल्म?
'भूल चुक माफ' का टीजर कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर है। राजकुमार और वामिका की केमिस्ट्री को भी प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।
टीजर के साथ फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना सनी देओल की फिल्म 'जाट' से होगा।
'भूल चुक माफ' के निर्देशन की कमान करण शर्मा ने संभाली है। दिनेश विजान इसके निर्माता हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Din hai untees ya tees? Fark hai bas unnees-bees! Par yeh hai kya masla? Jaaniye 10 April ko in cinemas, tab tak Bhool Chuk Maaf ho! 😅🙏
— Maddockfilms (@MaddockFilms) February 18, 2025
Dinesh Vijan presents #BhoolChukMaaf starring Rajkummar Rao & Wamiqa Gabbi directed & written by Karan Sharma. pic.twitter.com/WNHW8lGfuc
टोस्टर
राजकुमार के पास है ये फिल्म
'भूल चुक माफ' के अलावा राजकुमार के पास फिल्म 'टोस्टर' भी है, जिसके निर्देशन की कमान विवेक दास चौधरी ने संभाली है। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के साथ बनी है।
खास बात यह है कि 'टोस्टर' का निर्माण राजकुमार की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा कर रही हैं। फराह खान, अर्चना पूरन सिंह और अभिषेक बनर्जी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।