LOADING...
'राजा शिवाजी' रिव्यू: सलमान खान ने चंद मिनटों में लूट ली महफिल, जानिए क्या बोली जनता

'राजा शिवाजी' रिव्यू: सलमान खान ने चंद मिनटों में लूट ली महफिल, जानिए क्या बोली जनता

May 01, 2026
05:51 pm

क्या है खबर?

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों की शानदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कई लोग रितेश के निर्देशन और फिल्म के निर्माण की चर्चा कर रहे हैं, वहीं कुछ सलमान खान को देख चौंक गए हैं। सिनेप्रेमी इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म के हर पहलू पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानें दर्शकों को कैसी लगी 'राजा शिवाजी'।

कैमियो

राजा शिवाजी में सलमान खान का सबसे बड़ा सरप्राइज

सोशल मीडिया पर फिल्म् में सलमान खान के कैमियो की खूब चर्चा हो रही है। क्लाइमैक्स में उन्होंने 'जीवाजी महाला' के रूप में छोटी, लेकिन प्रभावशाली भूमिका निभाई है, जहां वो अहम मोड़ पर रितेश के किरदार की रक्षा करते नजर आते हैं। सबसे बड़ा सरप्राइज फिल्म में सलमान का मराठी में संवाद बोलना रहा, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। एक्स पर प्रतिक्रियाओं के मुताबिक, सलमान की एंट्री ने इस फिल्म के अंत में जबरदस्त ऊर्जा भर दी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए यूजर का पोस्ट

Advertisement

अभिनय

एक्शन और कलाकारों के अभिनय की मुरीद हुए दर्शक

फिल्म की मेकिंग और कलाकारों के अभिनय को काफी प्रभावशाली बताया जा रहा है। इसके एक्शन सीक्वेंस और लेखन की विशेष चर्चा हो रही है। प्रतिक्रियाओं में यह भी कहा गया है कि फिल्म का पहला भाग जहां कहानी की नींव रखता है, वहीं इसका दूसरा भाग फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाता है। कुल मिलाकर फिल्म को लेकर आ रहे शुरुआती फीडबैक में इसके निर्माण और मनोरंजन के स्तर को खूब सराहा जा रहा है।

Advertisement

श्रद्धांजलि

छत्रपति शिवाजी महाराज को सिनेमाई श्रद्धांजलि

'राजा शिवाजी' को सोशल मीडिया पर छत्रपति शिवाजी महाराज को दी गई एक शानदार श्रद्धांजलि बताया जा रहा है। फिल्म देखने वाले दर्शकों का मानना है कि ये फिल्म न केवल भव्य पैमाने पर बनाई गई है, बल्कि इसकी आत्मा भी भारतीय इतिहास के प्रति गौरव से भरी है। एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए यूजर्स इसे हर भारतीय के लिए एक जरूर देखने वाली फिल्म और भारतीय सिनेमा की एक कालजयी कृति करार दे रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

जनता को कैसी लगी 'राजा शिवाजी'?

तारीफ

रितेश दमदार और सलमान ने खड़े किए रोंगटे

फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण खुद रितेश देशमुख का अभिनय बताया जा रहा है। साथ ही संजय दत्त और अभिषेक बच्चन की मौजूदगी और फिल्म में दिखाए गए युद्ध के दृश्यों की जमकर सराहना हो रही है। माना जा रहा है कि मराठी सिनेमा में इस स्तर का वास्तविक एक्शन पहली बार देखा गया है। इन सबसे परे फिल्म के क्लाइमैक्स में सलमान का कैमियो दर्शकों को रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव दे रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए यूजर ने क्या कहा

जानकारी

बड़े पर्दे पर ही दिखेगा इतिहास का असली रोमांच

दर्शकों की सलाह है कि इस कहानी की बारीकियों, गहन रिसर्च और मराठा-मुगल राजनीति के चित्रण को सिनेमाघर में जाकर ही महसूस करना चाहिए। उनके अनुसार, फिल्म में इतिहास की इतनी बारीकियां हैं कि इसे बड़े पर्दे पर देखना ही एक असली अनुभव है।

Advertisement