LOADING...
'राजा शिवाजी' के साथ रितेश देशमुख ने बॉक्स ऑफिस पर किया 'तिगुना' वार, रचा इतिहास
'राजा शिवाजी' ने पहले ही दिन किया कमाल

'राजा शिवाजी' के साथ रितेश देशमुख ने बॉक्स ऑफिस पर किया 'तिगुना' वार, रचा इतिहास

May 02, 2026
11:19 am

क्या है खबर?

मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा को बड़े पर्दे पर उतारने वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन कमाल कर दिया है। रितेश देशमुख के निर्देशन और अभिनय से सजी इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के कई पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपनी ओपनिंग पर रितेश के पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तीन गुना पार करते हुए ऐतिहासिक शुरुआत की है।

शुरुआत

'राजा शिवाजी' की धमाकेदार शुरुआत

'राजा शिवाजी' ने ऐतिहासिक शुरुआत करते हुए पहले ही दिन 11.35 करोड़ का कारोबार किया है, जिससे रितेश ने अपनी पिछली सबसे बड़ी ओपनिंग के रिकॉर्ड को तिगुना कर दिया है। 6,192 शोज के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को मराठी के साथ हिंदी पट्‌टी में भी बढ़िया प्रतिक्रिया मिली और हिंदी वर्जन ने 3.35 करोड़ की कमाई की है। ये दिखाता है कि 'राजा शिवाजी' अब क्षेत्रीय दायरे से निकलकर पैन-इंडिया स्तर पर दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

धमाका

मराठी सिनेमा में रितेश का महा-धमाका

रितेश ने हमेशा मराठी सिनेमा के स्तर को ऊंचा उठाया है, लेकिन 'राजा शिवाजी' के साथ उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है। उनकी 'मौली' (3.25 करोड़) और 'लय भारी' (3.10 करोड़) जैसी मराठी फिल्मों को बड़ी ओपनिंग माना जाता था। साल 2022 की सुपरहिट फिल्म 'वेड' ने भी 2.25 करोड़ से शुरुआत की थी, लेकिन 'राजा शिवाजी' ने अकेले मराठी वर्जन में 8 करोड़ की कमाई कर रितेश के पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तीन गुना पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

फिल्म

सलमान खान के कैमियो ने फिल्म में फूंकी जान

राजा शिवाजी' छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में उनकी जिंदगी से जुड़े कई अनछुए पहलू दिखाए गए हैं। इस फिल्म को मराठी के अलावा, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है। अभिषेक बच्चन और संजय दत्त भी इसका हिस्सा हैं, वहीं सलमान खान के छोटे से कैमियो के भी दर्शक 'जबरा फैन' हो गए हैं। उन्होंने जीवा महाला का किरदार निभाया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के भरोसेमंद अंगरक्षक थे।

Advertisement

एक दिन

'एक दिन' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

राजा शिवाजी के साथ 1 मई को आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन भी सिनेमाघरों में आई।, जिसके जरिए साउथ की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी ने बॉलीवुड में कदम रखा है। हालांकि, 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई और रिलीज के पहले ही दिन ये बुरी तरह पिट गई है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन महज 81 लाख रुपये कमाए हैं।

Advertisement